New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच चौथे मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह ग्रुप-D का पहला मुकाबला होगा. इसमें मिचेल सैंटनर की कप्तानी में कीवी टीम जीत दर्ज कर अभियान का विजयी आगाज करने का प्रयास करेगी. वहीं, राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर देना चाहेगी.
New Zealand National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 4th Match Pitch Report And Weather Update: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मुकाबला आज यानी 8 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम उतरने के लिए तैयार है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतरेगी. इस टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Preview: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह ग्रुप-D का पहला मुकाबला होगा. इसमें मिचेल सैंटनर की कप्तानी में कीवी टीम जीत दर्ज कर अभियान का विजयी आगाज करने का प्रयास करेगी. वहीं, राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर देना चाहेगी.
डेवोन कॉनवे का फॉर्म टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है. ऐसे में टिम सीफर्ट फिन एलन के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं. गेंदबाजी में मैट हेनरी और जैकब डफी से काफी उम्मीदें होंगी. स्पिन गेंदबाजी की कमान कप्तान सैंटनर संभालेंगे. दूसरी तरफ, अफगानिस्तान की गेंदबाजी कमाल की है. ऐसे में कीवी टीम उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा. टीम के पास ऑलराउंडर खिलाड़ियों की फौज है. गुलबदिन नाइब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई और राशिद जैसे खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर सकते हैं.
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs AFG T20I Head To Head Record)
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच अबतक कुल तीन टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला हैं. न्यूजीलैंड ने एक मुकाबला जीता हैं. जबकि, अफगानिस्तान की टीम ने एक मुकाबला अपने नाम किया हैं. वहीं, एक मुकाबला रद्द रहा है. दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला जून 2024 में खेला गया था. उस मैच को अफगानिस्तान ने 84 रन से अपने नाम किया था. अफगानिस्तान के 159/6 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 75 रन पर ऑलआउट हो गई थी.
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (MA Chidambaram Stadium Pitch Report)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मुकाबला आज यानी 8 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई की पिच में आमतौर पर स्पिनरों को मदद मिलती है. हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाज सतह का फायदा ले सकते हैं. यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है, जो मैच के आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है. बल्लेबाज अगर अपनी नजरें जमा लें तभी बड़ा स्कोर बना सकते हैं. यहां बड़े स्कोर बनते हुए नहीं देखे गए हैं. ऐसे में टीमों को संयम से खेलना होगा.
चेन्नई के मौसम का हाल (Chennai Weather Update)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मुकाबला आज यानी 8 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, आठ फरवरी को चेन्नई में मौसम साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 21 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना सिर्फ 10 प्रतिशत है. ऐसे में दर्शकों को पूरा मैच देखने को मिल सकता है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें
अफगानिस्तान के घातक बल्लेबाज इब्राहिम जरदान ने पिछले नौ मैचों में 366 रन बनाए हैं. इब्राहिम जरदान के अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज ने 9 मैचों में 143.33 की स्ट्राइक रेट से 301 रन अपने नाम किए हैं. न्यूजीलैंड से डेरिल मिचेल ने पिछले 10 मैचों में 207 रन बनाए हैं. डेरिल मिचेल के अलावा मार्क चैपमैन पिछले आठ मैचों 196 रन बनाने में सफल रहे हैं. मुजीब उर रहमान ने पिछले आठ मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, जैकब डफी ने 10 मैचों में 16 विकेट चटका चुके हैं. इन सभी के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs USA 4th Match Playing Prediction)
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर) रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, इश सोढ़ी और जैकब डफी.
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जरदान, सेदिकुल्लाह अतल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदिन नाइब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.