New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम के गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. पिछले मैच में कगिसो रबाडा और केशव महाराज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. बल्लेबाजी में डेवाल्ड ब्रेविस से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 24th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप डी इन दोनों टीमों ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं. पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है. इस मुकाबले का रिजल्ट ग्रुप टॉपर निर्धारित करेगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहें हैं. जबकि, स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम के गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. पिछले मैच में कगिसो रबाडा और केशव महाराज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. बल्लेबाजी में डेवाल्ड ब्रेविस से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
न्यूजीलैंड ने UAE क्रिकेट टीम के खिलाफ 174 रन का लक्ष्य बिना विकेट खोए ही हासिल कर लिया था. सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट और फिन एलन ने कमाल की पारियां खेली थी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन खिलाड़ियों से एक और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में भी टीम बेहतर करना चाहेगी.
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs SA T20I Head To Head Record)
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच अबतक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को महज छह मैचों में जीत मिली हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी तीन मैचों में न्यूजीलैंड की टीम ने बाजी मारी है. इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने पहले दोनों मैच जीते हैं. न्यूजीलैंड को भी अपने पहले दोनों मुकाबलों में जीत मिली है.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Narendra Modi Stadium Pitch Report)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें हैं. लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक सहायता प्रदान करती हैं. यहां बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है. हालांकि, शुरुआती कुछ ओवर चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. काली मिट्टी की पिच पर उछाल सामान्य होता है, लेकिन स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है. ऐसे में बल्ले और गेंद के बीच रोचक मुकाबला मिल सकता है.
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (NZ vs SA Key Players To Watch Out): टिम सेफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, क्विंटन डिकॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और मिचेल सैंटनर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं टिम सेफर्ट और लुंगी एनगिडी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 24वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (NZ vs SA T20 World Cup 24th Match Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा.
भारत में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जानें वाले 24वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (NZ vs SA T20 World Cup 24th Match Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 24वें मुकाबले में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 24वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch NZ vs SA T20 World Cup 24th Match Live Streaming In India)
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 24वें मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs SA 24th Match Playing Prediction)
न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी.
दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.