New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

न्यूजीलैंड की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में कनाडा को 8 विकेट से हराकर शानदार फॉर्म दिखाई है. वहीं पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराकर आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 में कदम रखा है. दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी आक्रमण मौजूद है, जिससे यह मुकाबला बेहद कांटे का होने की उम्मीद है.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 41st Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 41वां मुकाबला आज यानी 21 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 के ग्रुप-2 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां वेलिंगटन के मैदान पर न्यूजीलैंड ने महज़ 10 ओवर में 129 रनों का टारगेट हासिल करके पाकिस्तान को 8 विकेट से धूल चटाई थी. न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी सलमान आगा (Salman Agha) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें कोलंबो के मौसम का हाल

न्यूजीलैंड की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में कनाडा को 8 विकेट से हराकर शानदार फॉर्म दिखाई है. वहीं पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराकर आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 में कदम रखा है. दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी आक्रमण मौजूद है, जिससे यह मुकाबला बेहद कांटे का होने की उम्मीद है.

न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढ़ी से टीम को काफी उम्मीदें होंगी. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम बाबर आजम, फखर जमान और सैम अयूब जैसे बल्लेबाजों पर निर्भर करेगी, जबकि शाहीन अफरीदी और नसीम शाह गेंदबाजी में बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs PAK T20I Head To Head Record)

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच अबतक 49 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. पाकिस्तान ने 24 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 23 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं 2 मुकाबले बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है.

ये टीम मार सकती है बाजी (NZ vs PAK Match Winner Prediction)

मौजूदा फॉर्म, टीम संतुलन और हेड टू हेड आंकड़ों को देखें तो यह मुकाबला बेहद करीबी रहने वाला है. हालांकि पाकिस्तान का रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर रहा है, जिससे उनका पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम भी संतुलित है और बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है. अगर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वे मैच अपने नाम कर सकते हैं.

न्यूजीलैंड की जीत की संभावना: 48%

पाकिस्तान की जीत की संभावना: 52%

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs PAK 41st Match Playing Prediction)

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, फहीम अशरफ.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Colombo Weather Cricket Tips Finn Allen ICC T20 World Cup Injury Update of the match between New Zealand vs Pakistan Jacob Duffy LIVE CRICKET SCORE Mitchell Santner new zealand national cricket team New Zealand vs Pakistan NZ vs PAK Match Prediction NZ vs PAK Pitch Report NZ vs PAK Predicted XIs NZ vs PAK Prediction NZ vs PAK T20 Head To Head Pakistan national cricket team Pitch Report playing XI R.Premadasa Stadium Pitch Report Sahibzada Farhan Salman Ali Agha T20 World Cup 2026 today cricket match Today Match Prediction Today's Match NZ vs PAK Usman Tariq आईसीसी टी20 विश्व कप आज का मैच न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड आज क्रिकेट मैच आज मैच की भविष्यवाणी आर.प्रेमदासा स्टेडियम पिच और मौसम रिपोर्ट उस्मान तारिक कोलंबो मौसम क्रिकेट टिप्स जैकब डफी टी20 विश्व कप 2026 न्यूजीलैंड बनाम PAK अनुमानित XI न्यूजीलैंड बनाम पाक टी20 हेड टू हेड न्यूजीलैंड बनाम पाक पिच रिपोर्ट न्यूजीलैंड बनाम पाक भविष्यवाणी न्यूजीलैंड बनाम पाक मैच भविष्यवाणी न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पिच रिपोर्ट प्लेइंग XI फिन एलन मिशेल सेंटनर लाइव क्रिकेट स्कोर सलमान अली आगा साहिबजादा फरहान

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Prediction: अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर बढ़त बनाए रखना चाहेगा वेस्टइंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies vs South Africa T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\