BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Pitch And Weather Report: चटगांव में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

न्यूजीलैंड दौरा बांग्लादेश 2026 के तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी. दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने 199 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर सीरीज बराबर की थी. अब चटगांव में होने वाला यह मैच सीरीज का फैसला करेगा.

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 3rd ODI Match Chattogram Pitch And Weather Report: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्याणक मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम (Chattogram) के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है, ऐसे में यह मुकाबला निर्णायक होने वाला है. दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी की थी. दोनों टीमों की नजर सीरीज जीतने पर होगी. यह भी पढ़ें: SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

न्यूजीलैंड दौरा बांग्लादेश 2026 के तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी. दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने 199 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर सीरीज बराबर की थी. अब चटगांव में होने वाला यह मैच सीरीज का फैसला करेगा.

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड (BAN vs NZ Head To Head Record)

वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 48 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें न्यूजीलैंड ने 35 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा है. वहीं बांग्लादेश की सरजमीं पर बांग्लादेश का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है.

चटगांव की पिच रिपोर्ट (Chattogram Pitch Report)

तीसरा वनडे मुकाबला चटगांव के बिर श्रेष्‍ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस विकेट पर अच्छी उछाल और गति देखने को मिल सकती है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलेगी. स्पिनरों को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलती है. आंकड़ों के अनुसार यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को हाल के मैचों में ज्यादा सफलता नहीं मिली है. बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने पिछले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके थे. वहीं न्यूजीलैंड के निक केली ने 86 रन की अहम पारी खेली थी. इस मैच में भी इन खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी.

चटगांव का मौसम (Chattogram Weather Update)

मौसम रिपोर्ट के अनुसार मैच के दिन चटगांव में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. तापमान काफी गर्म रहेगा और खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. बारिश की संभावना बेहद कम है, जिससे फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है. गर्मी के कारण खिलाड़ियों की फिटनेस और हाइड्रेशन इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs NZ 3rd ODI Match Playing Prediction)

बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, तौहीद हृदय, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, अफीफ हुसैन, तास्किन अहमद, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम.

न्यूजीलैंड: विल यंग, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, निक केली, मोहम्मद अब्बास, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जेडन लेनॉक्स, विलियम ओ’रॉर्क.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट