New Zealand Beat Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 45 रनों से रौंदा, जैकब डफी ने की घातक गेंदबाजी, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें NZ बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को नुवान तुषारा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. वानिंदु हसरंगा के अलावा नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना ने एक-एक विकेट अपने नाम किए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 187 रन बनाने हैं.

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd T20I Match Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 30 दिसंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल स्टेडियम (Bay Oval Stadium) में खेला गया. दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को आठ रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलंका (Charit Asalanka) कर रहे हैं. New Zealand vs Sri Lanka 2nd T20 2024 Scorecard: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया 187 रनों का टारगेट, मिचेल हे ने खेली ताबड़तोड़ पारी, देखें स्कोरकार्ड

यहां देखें NZ बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड:

इससे पहले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 13 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 186 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से मार्क चैपमैन ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली. इस शानदार पारी के दौरान मार्क चैपमैन ने 29 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए. मार्क चैपमैन के अलावा टिम रॉबिन्सन और मिशेल हे ने 41-41 रन बनाए.

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को नुवान तुषारा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. वानिंदु हसरंगा के अलावा नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना ने एक-एक विकेट अपने नाम किए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 187 रन बनाने हैं.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का बढ़िया रहा और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 32 रन बोर्ड पर जड़ दिए. श्रीलंका की पूरी टीम 19.1 ओवर में महज 141 रन बनाकर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से स्टार बल्लेबाज कुसल परेरा ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली. कुसल परेरा के अलावा पथुम निसांका ने 37 रन बनाए.

न्यूजीलैंड की टीम को कप्तान मिशेल सैंटनर ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज जैकब डफी ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जैकब डफी के अलावा मिशेल सैंटनर और मैट हेनरी ने दो-दो विकेट चटकाए. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला दो जनवरी को नेल्सन के सैक्सटन ओवल मैदान में सुबह 5:45 बजे से खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड