New Zealand Beat Sri Lanka, 2nd T20I Match Full Highlights: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 45 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें NZ बनाम SL मैच का पूरा हाइलाइट्स

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का बढ़िया रहा और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 32 रन बोर्ड पर जड़ दिए. श्रीलंका की पूरी टीम 19.1 ओवर में महज 141 रन बनाकर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से स्टार बल्लेबाज कुसल परेरा ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली. कुसल परेरा के अलावा पथुम निसांका ने 37 रन बनाए.

श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo: @OfficialSLC/@BLACKCAPS)

New Zealand National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd T20I Match Video Highlights: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 30 दिसंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल स्टेडियम (Bay Oval Stadium) में खेला गया. दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 45 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलंका (Charit Asalanka) कर रहे हैं. New Zealand Beat Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 45 रनों से रौंदा, जैकब डफी ने की घातक गेंदबाजी, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें NZ बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

यहां देखें NZ बनाम SL मैच का पूरा हाइलाइट्स:

इससे पहले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 13 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 186 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से मार्क चैपमैन ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली. इस शानदार पारी के दौरान मार्क चैपमैन ने 29 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए. मार्क चैपमैन के अलावा टिम रॉबिन्सन और मिशेल हे ने 41-41 रन बनाए.

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को नुवान तुषारा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. वानिंदु हसरंगा के अलावा नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना ने एक-एक विकेट अपने नाम किए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 187 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का बढ़िया रहा और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 32 रन बोर्ड पर जड़ दिए. श्रीलंका की पूरी टीम 19.1 ओवर में महज 141 रन बनाकर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से स्टार बल्लेबाज कुसल परेरा ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली. कुसल परेरा के अलावा पथुम निसांका ने 37 रन बनाए.

न्यूजीलैंड की टीम को कप्तान मिशेल सैंटनर ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज जैकब डफी ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जैकब डफी के अलावा मिशेल सैंटनर और मैट हेनरी ने दो-दो विकेट चटकाए. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला दो जनवरी को नेल्सन के सैक्सटन ओवल मैदान में सुबह 5:45 बजे से खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का सुपर-8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\