क्रिकेट

Nepal vs Netherlands, Tri-Series 2025 5th Match Live Toss And Scorecard: नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

नीदरलैंड्स अब तक टूर्नामेंट में दो जीत के साथ चार अंकों के साथ शीर्ष पर है. उन्होंने अपना पिछला मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ 17 रन से जीता था. नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच पिछली भिड़ंत बेहद रोमांचक रही थी, जिसमें दोनों टीमों ने 20 ओवरों में 152-152 रन बनाए और मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा.

Nepal vs Netherlands, Tri-Series 2025 5th Match Live Toss And Scorecard: नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
नीदरलैंड बनाम नेपाल(Credit: X/@CricketNep)

Netherlands National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team, Scotland T20I Tri-Series 2025 5th Match Live Toss And Scorecard Update: स्कॉटलैंड टी20आई ट्राई-सीरीज़ 2025 का पांचवां मुकाबला आज यानी 19 जून को नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ग्लासगो (Glasgow) के टिटवुड क्रिकेट ग्राउंड (Titwood Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. नेपाल ने अब तक टूर्नामेंट में एक जीत दर्ज की है और दो अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है. अपने पिछले मुकाबले में नेपाल ने स्कॉटलैंड को दो विकेट से हराकर शानदार वापसी की. टीम के खिलाड़ियों ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया और अंतिम ओवरों में मुकाबले को अपने पक्ष में मोड़ा. इस सीरीज में नीदरलैंड की कमान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) हाथों में हैं. जबकि, नेपाल की अगुवाई रोहित पौडेल (Rohit Paudel) कर रहे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस रोमांचक मुकाबले में नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढें:

नेपाल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला:

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

नीदरलैंड: माइकल लेविट, विक्रमजीत सिंह, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नूह क्रॉस, साकिब जुल्फिकार, जैच लायन कैचेट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, रयान क्लेन, आर्यन दत्त, बेन फ्लेचर, डैनियल डोरम.

नेपाल: कुशल भुरटेल, लोकेश बाम, आरिफ शेख, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), भीम शर्की, दीपेंद्र सिंह ऐरी, रूपेश सिंह, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी.

नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

नीदरलैंड्स अब तक टूर्नामेंट में दो जीत के साथ चार अंकों के साथ शीर्ष पर है. उन्होंने अपना पिछला मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ 17 रन से जीता था. नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच पिछली भिड़ंत बेहद रोमांचक रही थी, जिसमें दोनों टीमों ने 20 ओवरों में 152-152 रन बनाए और मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा. उस मैच में नीदरलैंड्स के लिए तेजा निदामनुरु ने 37 गेंदों पर 35 रन बनाए और विक्रमजीत सिंह ने 29 गेंदों पर 30 रन जोड़े था. सुपर ओवर में नीदरलैंड्स ने बाज़ी मार ली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2025 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).