Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नेपाल को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी इटली, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
नेपाल बनाम इटली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Nepal National Cricket Team vs Italy National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 17th Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 17वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह ग्रुप-C का मुकाबला होगा. नेपाल ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी थी. हालांकि, नेपाल की टीम को चार रन से हार मिली थी. इटली पहला मुकाबला स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रन से हारी हैं. पहली बार दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने सामने होंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में नेपाल की अगुवाई रोहित पौडेल (Rohit Paudel) कर रहें हैं. जबकि, इटली की कमान वेन मैडसेन (Wayne Madsen) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पहले मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया था. दीपेंद्र सिंह ऐरी उसी फॉर्म को दूसरे मैच में भी जारी रखना चाहेंगे. लोकेश बाम से भी एक और ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में संदीप लामिछाने अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे. दूसरी तरफ, पहले मुकाबले में इटली को बड़ा झटका लगा था. टीम के कप्तान वेन मैडसन को कंधे में चोट लगी थी, जिसके कारण अब वह ग्रुप मुकाबलों में भाग नहीं ले सकते. ऐसे में उनकी जगह मार्कस कैंपोपियानो को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. इसके अलावा टीम कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी.

नेपाल बनाम इटली टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (Nepal vs Italy T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नेपाल बनाम इटली के बीच अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला गया हैं. पहली बार दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे से टकराएंगी. इस रोमांचक मुकाबले में कुशल भुर्तेल, रोहित पौडेल, दिपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स और थॉमस ड्राका ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. नेपाल के विस्फोटक बल्लेबाज दिपेंद्र सिंह ऐरी और अली हसन के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, जेजे स्मट्स और संदीप लामिछाने के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (Nepal vs Italy Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में नेपाल की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. इटली के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर नेपाल की टीम की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. नेपाल की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 17वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

नेपाल की जीत की संभावना: 60%

इटली की जीत की संभावना: 40%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Nepal vs Italy 17th Match Playing Prediction)

नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दिपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और शेर मल्ला.

इटली: जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, मार्कस कैंपोपियानो, हैरी मानेन्ती, बेन मानेन्ती, जियान मीड (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशान कलुगामागे, अली हसन और थॉमस ड्राका.

नोट: नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.