Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Pitch Report And Weather Update: नेपाल बनाम इटली के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पहले मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया था. दीपेंद्र सिंह ऐरी उसी फॉर्म को दूसरे मैच में भी जारी रखना चाहेंगे. लोकेश बाम से भी एक और ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में संदीप लामिछाने अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे.

वानखेड़े स्टेडियम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Nepal National Cricket Team vs Italy National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 17th Match Pitch Report And Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 17वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह ग्रुप-C का मुकाबला होगा. नेपाल ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी थी. हालांकि, नेपाल की टीम को चार रन से हार मिली थी. इटली पहला मुकाबला स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रन से हारी हैं. पहली बार दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने सामने होंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में नेपाल की अगुवाई रोहित पौडेल (Rohit Paudel) कर रहें हैं. जबकि, इटली की कमान वेन मैडसेन (Wayne Madsen) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पहले मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया था. दीपेंद्र सिंह ऐरी उसी फॉर्म को दूसरे मैच में भी जारी रखना चाहेंगे. लोकेश बाम से भी एक और ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में संदीप लामिछाने अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे. दूसरी तरफ, पहले मुकाबले में इटली को बड़ा झटका लगा था. टीम के कप्तान वेन मैडसन को कंधे में चोट लगी थी, जिसके कारण अब वह ग्रुप मुकाबलों में भाग नहीं ले सकते. ऐसे में उनकी जगह मार्कस कैंपोपियानो को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. इसके अलावा टीम कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी.

नेपाल बनाम इटली टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (Nepal vs Italy T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नेपाल बनाम इटली के बीच अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला गया हैं. पहली बार दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे से टकराएंगी.

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium Pitch Report)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 17वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली क्रिकेट टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है. यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है. दूसरी ओर एक गेंदबाज के दृष्टिकोण से पिच स्पिनरों को कुछ हद तक सहायता प्रदान करती है, लेकिन ज्यादा उम्मीद रखना बेमानी होगी. तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में मदद मिलती है, ऐसे में वह जल्दी विकेट लेना चाहेंगे. ऐसे में यहां बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे.

मुंबई का मौसम (Mumbai Weather Update)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 17वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली क्रिकेट टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 12 फरवरी को मुंबई में मौसम साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 21 डिग्री रहने का अनुमान है. दिन में बारिश की संभावना नहीं है. ऐसे में मैच बिना किसी खलल के होने की संभावना है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Nepal vs Italy 17th Match Playing Prediction)

नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दिपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और शेर मल्ला.

इटली: जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, मार्कस कैंपोपियानो, हैरी मानेन्ती, बेन मानेन्ती, जियान मीड (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशान कलुगामागे, अली हसन और थॉमस ड्राका.

नोट: नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

\