UAE vs NEP ICC CWC League 2 2025 Live Scorecard: नेपाल क्रिकेट टीम ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 234 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य, रोहित पौडेल ने जड़ा शानदार शतक, देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 233 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई. कप्तान रोहित पौडेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला.

संयुक्त अरब अमीरात(Photo Credit: X Formerly Twitter)

United Arab Emirates National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team Match Scorecardयूएई राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(UAE) बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Nepal) के बीच आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 (ICC Men’s Cricket World Cup League 2) का 88वां मुकाबला 30 अक्टूबर को दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड( ICC Academy Ground) में खेला जा रहा हैं. जिसमें नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 233 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई. कप्तान रोहित पौडेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला. आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगी नेपाल क्रिकेट टीम, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

नेपाल की शुरुआत बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल (7 रन) जल्दी ही हैदर अली की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद भीम शार्की (3 रन) और आसिफ शेख (35 रन) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। 17वें ओवर तक नेपाल का स्कोर केवल 61 रन पर तीन विकेट हो चुका था.

इसके बाद कप्तान रोहित पौडेल ने मोर्चा संभाला और 130 गेंदों पर 109 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए. पौडेल ने आरिफ शेख (27 रन) और दिपेन्द्र सिंह (23 रन) के साथ अहम साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की. मगर बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरते रहे जिससे रन गति पर असर पड़ा. नेपाल की टीम 50वें ओवर में 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. अंतिम चरण में करण केसी (13 रन, 8 गेंद) ने तेज़ बल्लेबाजी की, जबकि लमिछाने 3 रन बनाकर नाबाद रहे.

यूएई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. जुनैद सिद्दीकी ने 10 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि ज़ाहिद अली सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 6 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. हैदर अली और मुहम्मद रोहित खान को 1-1 विकेट मिला. नेपाल की पारी में एकमात्र आकर्षण कप्तान रोहित पौडेल की शतकीय पारी रही. अब देखना यह होगा कि यूएई की टीम इस लक्ष्य का पीछा कैसे करती है, क्योंकि दुबई की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है, लेकिन शुरुआती ओवरों में स्विंग मिलने की संभावना भी बनी रहेगी.

Share Now

\