क्रिकेट

राजकोट टेस्ट: भारतीय गेंदबाजों ने कसी नकेल, वेस्टइंडीज 94 रन पर 6 विकेट गंवाकर संकट में

भारतीय गेंदबाजों ने यहां पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पारी में 94 रन पर वेस्टइंडीज के छह विकेट झटक कर उसे गंभीर संकट में डाल दिया. भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 649 रन का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी थी.

राजकोट टेस्ट: भारतीय गेंदबाजों ने कसी नकेल, वेस्टइंडीज 94 रन पर 6 विकेट गंवाकर संकट में
भारतीय टीम (Photo Credit: PTI)

राजकोट: भारतीय गेंदबाजों ने यहां पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पारी में 94 रन पर वेस्टइंडीज के छह विकेट झटक कर उसे गंभीर संकट में डाल दिया. भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 649 रन का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी थी. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक बुरी तरह लड़खड़ाती नजर आई.

वेस्टइंडीज अभी भारत के स्कोर से 555 रन पीछे हैं जबकि उसके चार विकेट ही शेष हैं. स्टंप्स के समय रोसटन चेस 27 और कीमो पॉल 13 रन बनाकर क्रीज पर थे. भारत की ओर से मोहम्मद शमी अब तक दो जबकि रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव एक-एक विकेट हासिल कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2018 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).