India vs England: इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा ही होंगे टेस्ट कप्तान! चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद BCCI ने जताया भरोशा

रोहित शर्मा भारत के सफल कप्तानों में शामिल हो गए हैं क्योंकि उन्होंने भारत को 13 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में ऐतिहासिक जीत दिलाई है. वह एक साल के भीतर दो आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं.

रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

India vs England: रोहित शर्मा भारत के सफल कप्तानों में शामिल हो गए हैं क्योंकि उन्होंने भारत को 13 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में ऐतिहासिक जीत दिलाई है. वह एक साल के भीतर दो आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं. इस बीच रोहित शर्मा की इस बड़ी सफलता के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन पर अपना भरोसा जताया है और 20 जून से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में भारतीय टीम की अगुआई करने के लिए उनका समर्थन किया है.

यह भी पढें: NZ W vs SL W 2nd T20 2025 Live Streaming: दूसरे टी20 में श्रीलंका को हराकर न्यूजीलैंड सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगी, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

टेस्ट कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का भविष्य

बता दें की न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो सीरीज में हार के बाद रोहित शर्मा के टेस्ट कप्तान के रूप में भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. कई लोगों का मानना ​​था कि रोहित की जगह किसी और खिलाड़ी को नया कप्तान बनाना चाहिए. इसके अलावा उनके टेस्ट रिटायरमेंट की भी खबरें चर्चे में थी. हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम की जीत ने उनकी स्थिति को मजबूत कर दिया है. जिसमें बीसीसीआई और चयन समिति दोनों उनका समर्थन किया है.

दरअसल, द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, बोर्ड रोहित को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की कप्तानी के लिए आदर्श विकल्प के रूप में देखता है. एक सूत्र ने कहा की, "उन्होंने टीम का नेतृत्व करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है,और उनकी कप्तानी में विश्वास है. रोहित ने टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखने की इच्छा भी व्यक्त की है."

सिडनी टेस्ट में नहीं खेलने के बाद उठे थे सवाल

रोहित शर्मा के टेस्ट कप्तान के रूप में भविष्य के बारे में सवाल तब और तेज हो गए जब उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट से बाहर होने का फैसला किया। रिपोर्टों में यह बताया गया की चयनकर्ता अन्य विकल्पों की तलाश कर रहे थे.

हालांकि, रोहित ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि उनका टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट से हटने का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय था. जो उस समय की उनकी फॉर्म से जुड़ा था. रोहित का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया दौरान बेहद ख़राब था.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड