क्रिकेट

India vs Australia: रोहित शर्मा ने लगाया शानदार शतक, भारतीय टीम जीत की राह पर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर खेले जा रहे पहले वनडे मैच में शुरूआती झटकों के बाद भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा के शानदार शतक से भारतीय टीम जीत की तरफ बढ़ती हुई दिख रही है.

India vs Australia: रोहित शर्मा ने लगाया शानदार शतक, भारतीय टीम जीत की राह पर
रोहित शर्मा (Photo Credit-Twitter)

India vs Australia: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर खेले जा रहे पहले वनडे मैच में शुरूआती झटकों के बाद भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा के शानदार शतक से भारतीय टीम जीत की तरफ बढ़ती हुई दिख रही है. मैदान पर उनका साथ रविंद्र जडेजा दे रहे हैं. इससे पहले भारतीय टीम 3.5 ओवर में 4 रन पर तीन विकेट गवांकर मुसीबत में फसी हुई थी. ऐसे समय में पूर्व भारतीय कप्तान धोनी और रोहित ने सुजबुझ से खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया. धोनी 51 रन बनाकर जेसन बेहरनडोर्फ का शिकार बनें.

बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान एवं वर्तमान भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर अपना पहला रन लेते ही वनडे मैच में खास मुकाम हासिल कर लिया है. जी हां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर अपना पहला रन लेते ही धोनी ने इंटरनैशनल मैचों में भारत के लिए खेलते हुए 10 हजार रन पूरे कर लिए. बता दें कि धोनी के इंटरनैशनल 10 हजार रन पहले ही पूरे हो चुके थे. लेकिन उनमें से 174 रन उन्होंने एशिया XI के लिए खेलते हुए बनाए थे.

यह भी पढ़ें- India vs Australia: रोहित शर्मा ने लगाया शानदार हाफ सेंचुरी, महेंद्र सिंह धोनी भी अर्धशतक के नजदीक

इससे पहले भारतीय पारी की शुरुआत करने आए शिखर धवन बीना खाता खोले वनडे प्रदार्पण कर रहे जेसन बेहरनडोर्फ की गेंद पर आउट हुए. उसके बाद कप्तान विराट कोहली 3 रन और अंबाती रायडू 0 रन को झाए रिचर्डसन ने आउट कर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2019 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).