Namibia vs Canada, 2nd T20I Match 2025 1st inning Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में कनाडा ने नामीबिया को दिया 146 रनों का टारगेट, युवराज समरा और कंवरपाल ताथगुर ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश के चलते 15-15 ओवर का मैच खेला जा रहा हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 24 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.
Namibia National Cricket Team vs Canada National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025 1st Inning Scorecard: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20I) का दूसरा मुकाबला आज यानी 19 मार्च को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में खेला जा रहा है. पहला टी20 बारिश के कारण बिना टॉस हुए रद्द हो गया. अब सभी की नजरें दूसरे टी20 पर हैं. दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करना चाहेंगी. इस टी20 सीरीज में नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के हाथों में हैं. जबकि, कनाडा की कप्तानी निकोलस किरटन (Nicholas Kirton) कर रहे हैं. ऐसे में एक रोमांचक मैच की उम्मीद हैं. Namibia vs Canada, 2nd T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:
CANADA Batting First- 15 Overs, 145/8. #NAMvCAN #NAMVSCAN #Canada #Namibia pic.twitter.com/kbxf5vFZ20
— Siddharth Raghuvanshi (@sidisingh73) March 19, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश के चलते 15-15 ओवर का मैच खेला जा रहा हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 24 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद युवराज समरा और श्रेयस मोव्वा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का 100 स्कोर के करीब ले गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट खोकर 145 रन बनाए. कनाडा की तरफ से युवराज समरा ने सबसे ज्यादा 37 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान युवराज समरा ने 18 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए. युवराज समरा के अलावा कंवरपाल ताथगुर ने ताबड़तोड़ 30 रन बनाए.
दूसरी तरफ, नामीबिया की टीम को स्टार गेंदबाज रुबेन ट्रम्पेलमैन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नामीबिया की ओर से रुबेन ट्रम्पेलमैन ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. रुबेन ट्रम्पेलमैन के अलावा जेजे स्मिट ने तीन विकेट चटकाए. नामीबिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 15 ओवर में 146 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेंगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
कनाडा की बल्लेबाजी: 145/8, 15 ओवर (एरोन जॉनसन 5 रन, नवनीत धालीवाल 14 रन, युवराज समरा 37 रन, निकोलस किर्टन 16 रन, श्रेयस मोव्वा 18 रन, कंवरपाल ताथगुर 30 रन, दिलोन हेइलिगर 0 रन, साद बिन जफर नॉटआउट 14 और अखिल कुमार 0 रन.)
नामीबिया की टीम की गेंदबाजी: (रुबेन ट्रम्पेलमैन 4 विकेट, जेजे स्मिट 3 विकेट और गेरहार्ड इरास्मस 1 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2025 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

