Namibia vs Canada, 2nd T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 19 मार्च को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. पहला टी20 बारिश के कारण बिना टॉस हुए रद्द हो गया.
Namibia National Cricket Team vs Canada National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20I) का दूसरा मुकाबला आज यानी 19 मार्च को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में खेला जा रहा है. पहला टी20 बारिश के कारण बिना टॉस हुए रद्द हो गया. अब सभी की नजरें दूसरे टी20 पर हैं. दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करना चाहेंगी. इस टी20 सीरीज में नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के हाथों में हैं. जबकि, कनाडा की कप्तानी निकोलस किरटन (Nicholas Kirton) कर रहे हैं. ऐसे में एक रोमांचक मैच की उम्मीद हैं. इस बीच दूसरे टी20 मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Namibia vs Canada 2nd T20 2025 Live Streaming: आज नामीबिया और कनाडा के बीच दूसरा टी20, सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी दोनों टीमें यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
दूसरे टी20 मुकाबले में नामीबिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला:
ɴᴀᴍɪʙɪᴀ 🇳🇦 ᴡᴏɴ ᴛʜᴇ ᴛᴏss & ᴇʟᴇᴄᴛᴇᴅ ᴛᴏ ʙᴏᴡʟ 🏏 ғɪʀsᴛ √#T20 #NamVsCan
— ᴡᴏɴ ᴛʜᴇ ᴛᴏss (@won_the_toss) March 19, 2025
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
नामीबिया: जेपी कोट्ज़, निकोलास डेविन, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, मालन क्रुगर, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), हैंड्रे क्लाज़िंज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, तांगेनी लुंगामेनी.
Namibia have won the toss and have opted to field #NAMvCAN #NAMVSCAN #Canada #Namibia pic.twitter.com/T6u15Q81f3
— Siddharth Raghuvanshi (@sidisingh73) March 19, 2025
कनाडा: एरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, युवराज समरा, निकोलस किरटन (कप्तान), श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), कंवरपाल ताथगुर, साद बिन जफर, अखिल कुमार, दिलोन हेइलिगर, शाहिद अहमदजई, कलीम सना.
नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच का लाइव स्कोरकार्ड:
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2025 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

