NAM vs ZIM 3rd T20I Match Dream11 Prediction: विंडहोक में आज नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

नामीबिया को जान फ्रायलिंक, गेरहार्ड इरास्मस, जेजे स्मिट और रुबेन ट्रम्पेलमैन से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में बर्नार्ड स्कोल्ट्ज भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ जिम्बाब्वे की टीम ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा, रायन बर्ल और तदिवानाशे मारुमानी पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस टीम की बड़ी ताकत होंगे.

नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Namibia National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, 3rd T20I Match Dream11 Prediction: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच नामीबिया टी20आई ट्राई-सीरीज 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी 31 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. जिम्बाब्वे की टीम अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट की हार के बाद वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) की कप्तानी वाली नामीबिया की टीम दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से हराकर पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतरेगी. जान फ्रायलिंक (Jan Frylinck), सिकंदर रजा (Sikandar Raza), ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) और रुबेन ट्रम्पेलमैन (Ruben Trumpelmann) जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: NAM vs ZIM 3rd T20I Match Namibia T20I Tri-Series 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. नामीबिया अपने घरेलू मैदान पर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा, जबकि जिम्बाब्वे टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगा. ऐसे में फैंटेसी क्रिकेट खेलने वाले यूजर्स के लिए सही खिलाड़ियों का चयन काफी अहम रहने वाला है.

नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे हेड टू हेड (NAM vs ZIM T20I Head To Head)

नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान नामीबिया ने 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे ने 7 मैच अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच कोई भी मुकाबला टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा रहने की उम्मीद है.

नामीबिया को जान फ्रायलिंक, गेरहार्ड इरास्मस, जेजे स्मिट और रुबेन ट्रम्पेलमैन से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में बर्नार्ड स्कोल्ट्ज भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ जिम्बाब्वे की टीम ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा, रायन बर्ल और तदिवानाशे मारुमानी पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस टीम की बड़ी ताकत होंगे.

नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे पिच रिपोर्ट (NAM vs ZIM Pitch Report)

विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड की पिच संतुलित मानी जाती है. यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है, हालांकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है. पिछले मुकाबले में नामीबिया ने 163 रन का सफल बचाव किया था, जिससे साफ है कि बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाना काफी अहम रहेगा. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे ड्रीम11 टीम सुझाव (NAM vs ZIM Dream11 Team Prediction)

विकेटकीपर: तदिवानाशे मारुमानी, जेन ग्रीन

बल्लेबाज: जान फ्रायलिंक, ब्रायन बेनेट, लॉरेन स्टीनकैम्प

ऑलराउंडर: गेरहार्ड इरास्मस, सिकंदर रजा, जेजे स्मिट

गेंदबाज: रुबेन ट्रम्पेलमैन, ब्लेसिंग मुजरबानी, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज

कप्तान (Captain): जान फ्रायलिंक

उपकप्तान (Vice Captain): सिकंदर रजा

नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (NAM vs ZIM Top Fantasy Picks)

जान फ्रायलिंक शानदार फॉर्म में हैं और पहले मुकाबले में 38 गेंदों पर 60 रन बनाने के अलावा गेंद से भी प्रभाव छोड़ चुके हैं. सिकंदर रजा बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और बल्ले व गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं. रुबेन ट्रम्पेलमैन नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर हैं और पहले मुकाबले में तीन विकेट झटक चुके हैं. वहीं ब्रायन बेनेट पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं और फैंटेसी टीम के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NAM vs ZIM Playing XI Prediction)

नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैम्प, जान फ्रायलिंक, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), अलेक्जेंडर वोल्सशेंक, जेजे स्मिट, रुबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, जैक ब्रासेल, मैक्स हेंगो.

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, न्यूमैन न्यामहुरी, ब्लेसिंग मुजरबानी.

नोट: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now