Ind vs Eng 1st Test Day 4: 300 विकेट लेने के बाद इशांत शर्मा ने कही बड़ी बात

इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को टेस्ट करियर का 300वां विकेट पूरा करने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का कहना है कि उनका जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है लेकिन इस दौरान उन्हें कई मेंटर मिले जिन्होंने उन्हें घरेलू और विदेशी जमीन पर हर माहौल में किस तरह गेंदबाजी करनी है वो सिखाया है.

ईशांत शर्मा (Photo Credits: Twitter/BCCI)

चेन्नई, 9 फरवरी : इंग्लैंड (England) के खिलाफ चेन्नई टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को टेस्ट करियर का 300वां विकेट पूरा करने वाले टीम इंडिया (Team india) के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) का कहना है कि उनका जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है लेकिन इस दौरान उन्हें कई मेंटर मिले जिन्होंने उन्हें घरेलू और विदेशी जमीन पर हर माहौल में किस तरह गेंदबाजी करनी है वो सिखाया है. इशांत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, "जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. मुझे काफी अनुभव मिला. कई मेंटर मिले जिन्होंने मुझे भारतीय जमीन पर तथा विदेशी जमीन किस तरह गेंदबाजी करनी है वो सिखाया है. घरेलू क्रिकेट में चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद पिछले तीन-चार दिनों के अंदर 35 ओवर गेंदबाजी करने से मुझे थोड़ी दिक्कत हुई."

इशांत भारत की ओर से 300 विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए. इशांत ने यह उपलब्धि इंग्लैंड की दूसरी पारी में डेनियल लॉरेंस को पगबाधा आउट कर हासिल की. इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 420 रनों का लक्ष्य दिया है और दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया एक विकेट खोकर 39 रन बना चुकी है तथा उसे यह मुकाबला जीतने के लिए एक दिन में 381 रन बनाने हैं. इशांत ने कहा, "अगर हम पांचवें दिन अच्छी शुरुआत करते हैं तो लक्ष्य हासिल कर सकते हैं क्योंकि टीम का बल्लेबाजी क्रम मजबूत है और निडर है. हालांकि, इसके लिए जरुरी है कि हम नौ विकेट पर ध्यान नहीं देकर 381 रन पर ध्यान केंद्रित करें. पहले दो दिन पिच तेज गेंदबाजों और स्पिन की मदद नहीं कर रही थी और ऐसा लग रहा था कि हम सड़क पर खेल रहे हैं. लेकिन चौथे दिन पिच में टर्न आया." यह भी पढ़ें : Ind vs Eng 1st Test Day 4: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत को चेन्नई टेस्ट जीतने के लिए 381 रनों की जरूरत

ढाका में 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट पदार्पण करने वाले इशांत के अलावा भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Captain Kapil Dev) और पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) ने टेस्ट मैचों में 300 विकेट लिए हैं. इनके अलावा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के नाम भी टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड है. इशांत ने यह मुकाम अपने 98वें टेस्ट मुकाबले में हासिल किया. उनसे पहले अश्विन (54 मैच) कुंबले (66 ), हरभजन (72), कपिल (83) और जहीर ने (89) मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी. इशांत ने भारत के लिए 80 वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने क्रमश: 115 और आठ विकेट झटके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट