मुशफिकुर रहीम की नजरें 2023 वर्ल्ड कप पर

बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम को उम्मीद है कि वह 2023 में होने वाले विश्व कप में भी टीम का हिस्सा होंगे. मुश्फिकुर अगर 2023 का विश्व कप खेलते हैं तो यह उनका पांचवां विश्व कप होगा.

मुश्फिकुर रहीम (Photo Credit: Getty Images)

बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) को उम्मीद है कि वह 2023 में होने वाले विश्व कप में भी टीम का हिस्सा होंगे. मुश्फिकुर अगर 2023 का विश्व कप खेलते हैं तो यह उनका पांचवां विश्व कप होगा. 32 वर्षीय मुश्फिकुर ने बांग्लादेश के लिए अब तक 213 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.69 के औसत से 5925 रन बनाए हैं. बांग्लादेश की टीम 2015 के विश्च कप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन इस विश्व कप में वह लीग चरण से आगे नहीं पहुंच पाई और आठवें स्थान पर रही.

मुश्फिकुर ने क्रिकब्ज से कहा, "निश्चित रूप से, मेरे पास एक लंबी योजना है, लेकिन मैं इसे सीरीज दर सीरीज लेना पसंद करूंगा. मैं इसी रणनीति के अनुसार अपनी तैयारी कर रहा हूं और अभ्यास कर रहा हूं. अगर आप सीरीज दर सीरीज सोचेंगे तो इससे आपको अपने फॉर्म को कायम रखने में मदद मिलेगा. लेकिन मेरा लक्ष्य है कि मैं 2023 का विश्व कप खेलूं."

यह भी पढ़ें- ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की पहली जीत के बाद दिग्गजों ने दी ये प्रतिक्रियाएं

मुश्फिकुर ने हाल में इंग्लैंड एंड वेल्स में समाप्त हुए विश्व कप में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए आठ मैचों में 367 रन बनाए थे. उन्होंने कहा, "मौजूदा समय में अगर आप नंबर चार के बल्लेबाज को देखें तो मुझे लगता है कि मैं इस टूर्नामेंट में रॉस टेलर के बाद दूसरे नंबर पर था. यह मेरे लिए काफी संतोषजनक है. यह मुझे भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है. इसलिए मैं टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से खुश हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\