Mumbai vs Jammu and Kashmir Ranji: रणजी ट्रॉफी में सस्ते में आउट हुए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल, फैंस को किया निराश

रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 में मुंबई बनाम जम्मू और कश्मीर मैच आज से मुंबई के शरद पवार क्रिकेट अकादमी बीकेसी में खेला जा रहा हैं. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी में वापसी करने में नाकामयाब रहे. इस मैच में रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने आए थे.

Rohit Sharma and Yashasvi Jaiswal (Photo: X)

Mumbai vs Jammu and Kashmir, Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 में मुंबई बनाम जम्मू और कश्मीर मैच आज से मुंबई के शरद पवार क्रिकेट अकादमी बीकेसी में खेला जा रहा हैं. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी में वापसी करने में नाकामयाब रहे. इस मैच में रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने आए थे. लेकिन वह 19 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित को उमर नजीर मीर ने आउट किया. रोहित की रणजी ट्रॉफी वापसी का उनके फैंस द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, क्योंकि उन्होंने मुंबई के लिए खेलने की पुष्टि की थी. हालांकि,हिटमैन कुछ ज्यादा खास नहीं कर पाए. रोहित अपनी पारी की दौरान संघर्ष करते नजर आए. रोहित उमर नजीर मीर की गेंद को पुल करने की कोशिश में आउट हो गए. इस गेंद पर रोहित का बल्ला गेंद के किनारे से टकरा गए और सर्कल के अंदर कैच आउट हो गए.

यह भी पढें: India vs England: टीम इंडिया ने कोलकाता में बनाया महारिकॉर्ड, टी20 में ऐसे में करने वाली बनी दूसरी टीम

यशस्वी जायसवाल ने भी किया निराश

इस मैच में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल भी पारी की शुरुआत करने आए थे. लेकिन वे कुछ कमाल नहीं कर पाए. जायसवाल 8 गेंदों में 4 रन बनाकर औकिब नबी डार का शिकार हो गए. इन दोनों खिलाड़ियों से मुंबई को अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी. लेकिन वे इसमें विफल रहें. जायसवाल को तेज गेंदबाज औकिब नबी ने लेग बिफोर आउट किया.

रोहित को उमर नजीर मीर ने आउट किया, देखें नीचे वीडियो

शिवम दुबे बिना खाता खोले आउट 

फिलहाल मुंबई की हालत काफी ख़राब है. खबर लिखे जानें तक मुंबई ने 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर अपने 7 विकेट खो दिए हैं. मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे 12 रन, श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि शिवम दुबे अपना खाता तक नहीं खोल पाए. वहीं जम्मू और कश्मीर की ओर से उमर नजीर मीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में कोहली जड़ा 'विराट' शतक, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 296 रनों का टारगेट, जस्टिन ग्रीव्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड