Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women T20 Stats: डब्लूपीएल में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

कप्तान दीप्ति शर्मा की अगुवाई में यूपी वॉरियर्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रहीं हैं. यूपी वॉरियर्स के पास संतुलित संयोजन है. चमारी अटापथ्थु और किरण नवगिरे से टीम को विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी. जबकि, मिडिल ऑर्डर में ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं. गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन और दीप्ति शर्मा टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं.

मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians Women (WPL) vs UP Warriorz Women (WPL), WPL 2025 11th Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Women's Premier League 2025) का आगाज 14 फरवरी से शुरू हो गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों में कई नए बदलाव हुए हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो सकता है. इस बार भी यूपी वारियर्स की अगुवाई दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) कर रहीं हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. MI W vs UPW W, WPL 2025 11th Match Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

अब तक इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने तीन मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मुंबई ने दो मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर हैं, जबकि यूपी वारियर्स ने चार में से दो मैच जीते हैं और तीसरे नंबर पर हैं. पिछली बार जब दोनों टीमों का सामना हुआ था, तो मुंबई इंडियंस ने 42 रनों से जीत हासिल की थी.

कप्तान दीप्ति शर्मा की अगुवाई में यूपी वॉरियर्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रहीं हैं. यूपी वॉरियर्स के पास संतुलित संयोजन है. चमारी अटापथ्थु और किरण नवगिरे से टीम को विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी. जबकि, मिडिल ऑर्डर में ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं. गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन और दीप्ति शर्मा टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं.

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम का बल्लेबाजी आर्डर मजबूत दिख रहा है, जबकि गेंदबाजों ने भी पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम लगातार दो जीत के साथ उतर रही है, वहीं मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में आरसीबी को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का थोड़ा पलड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बेंगलुरु में शानदार रहा है. लेकिन यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा अपनी टीम को एक और जीत दिलाने की भरपूर कोशिश करेंगी.

हेड टू हेड (MI-W vs UPW-W Head to Head)

मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच अब तक पांच मुकाबला खेला गया है. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस की टीम ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, यूपी वारियर्स की टीम ने महज दो मैच में ही जीत हासिल की हैं. आकंड़ों से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.

पिछले पांच मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स डब्ल्यूपीएल मैच

12 मार्च 2023: मुंबई इंडियंस (164/2) ने यूपी वारियर्स (159/6) को 8 विकेट से हराया

18 मार्च, 2023: यूपी वारियर्स (129/5) ने मुंबई इंडियंस (127) को 5 विकेट से हराया

24 मार्च, 2023: मुंबई इंडियंस (182/4) ने यूपी वारियर्स (110) को 72 रनों से हराया,

28 फरवरी, 2024: यूपी वारियर्स (163/3) ने मुंबई इंडियंस (161/6) को 7 विकेट से हराया

7 मार्च 2024: मुंबई इंडियंस (160/6) ने यूपी वारियर्स (118/9) को 42 रन से हराया.

Share Now

Tags

Bengaluru Bengaluru Pitch Report Bengaluru Weather Bengaluru Weather Report bengaluru Weather Update Deepti Sharma harmanpreet kaur M. Chinnaswamy Stadium M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report MI W vs UPW MI W vs UPW Live Score MI W vs UPW Live Scorecard MI W vs UPW Live Streaming MI W vs UPW Live Streaming In India MI W vs UPW Score MI W vs UPW Scorecard MI W vs UPW W T20 Stats MI-W vs UPW-W Head to Head MI-W vs UPW-W Match Winner Prediction Mumbai Indians Women Mumbai Indians Women (WPL) Mumbai Indians Women (WPL) vs UP Warriorz Women (WPL) Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women T20 Stats TATA Women's Premier League Tata Women's Premier League 2025 Tata WPL TATA WPL 2025 TATA WPL Points Table TATA WPL Points Table 2025 UP Warriorz Women UP Warriorz Women (WPL) Women's Premier League Women's Premier League 2025 WPL 2025 WPL 2025 Points Table WPL points table WPL Points Table 2025 एम चिन्नास्वामी स्टेडियम टाटा डब्लूपीएल टाटा डब्लूपीएल 2025 टाटा महिला प्रीमियर लीग टाटा महिला प्रीमियर लीग 2025 डब्लूपीएल 2025 दीप्ति शर्मा बेंगलुरु बेंगलुरु पिच रिपोर्ट बेंगलुरु मौसम बेंगलुरु मौसम अपडेट बेंगलुरु मौसम रिपोर्ट महिला प्रीमियर लीग महिला प्रीमियर लीग 2025 मुंबई इंडियंस महिला मुंबई इंडियंस महिला (डब्ल्यूपीएल) बनाम यूपी वारियर्स महिला (डब्ल्यूपीएल) मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला यूपी वारियर्स महिला यूपी वारियर्स महिला (डब्ल्यूपीएल) हरमनप्रीत कौर

\