GG-W vs MI-W WPL 2025 Fantasy11 Prediction: महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, इन दिग्गजों के साथ बनाएं अपनी ड्रीम11 विनिंग फैंटेसी टीम
गुजरात जायंट्स (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस(WPL) महिला प्रीमियर लीग 2025 मैच की फैंटसी11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान नैट साइवर-ब्रंट (एमआई-डब्ल्यू) को बनाया जा सकता है, जबकि एशले गार्डनर(GG-W) को उप-कप्तान चुना जा सकता है. इस कॉम्बिनेशन में बनाए गए टीम के साथ आप जीतकर करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते है.
Gujarat Giants (WPL) vs Mumbai Indians (WPL): गुजरात जायंट्स (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस(WPL) महिला प्रीमियर लीग 2025 का 19वां मुकाबला 10 मार्च(सोमवार) को मुंबई(Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम(Brabourne Stadium) में खेला जाएगा. महिला प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस वीमेंस अपनी स्टार खिलाड़ियों के साथ लगातार दबदबा बनाए हुए हैं, जबकि गुजरात जायंट्स वीमेंस अपनी हालिया जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी. मुंबई इंडियंस वीमेंस अब तक टूर्नामेंट में बेहद प्रभावी रही हैं, जिसमें हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट स्किवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर जैसी विश्व स्तरीय ऑलराउंडर मौजूद हैं. उन्होंने यूपी वॉरियर्ज़ वीमेंस के खिलाफ छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की, जिसमें गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बल्लेबाजों ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. यह भी पढ़ें: महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच का प्रसारण
वहीं, गुजरात जायंट्स वीमेंस ने टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत के बाद लगातार तीन मैच जीते हैं. खासकर दिल्ली कैपिटल्स वीमेंस के खिलाफ पांच विकेट से मिली जीत ने उनके मजबूत इरादों को साबित किया. इस मुकाबले में गुजरात ने 178 रनों का मुश्किल लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते हासिल किया, जिससे उनकी बैटिंग लाइनअप की ताकत और गेंदबाजों की बेहतर होती परफॉर्मेंस का अंदाजा लगाया जा सकता है. अब जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई अपनी बादशाहत कायम रखती है या गुजरात अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए उलटफेर करती है.
गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, गुनालन कमलिनी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, परुनिका सिसौदिया
गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम: बेथ मूनी (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, दयालन हेमलता, एशले गार्डनर (कप्तान), डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, हरलीन देयोल, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम