MI-W vs GG-W WPL 2025 Eliminator Preview: महिला प्रीमियर लीग एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

गुजरात जायंट्स(WPL) बनाम मुंबई इंडियंस(WPL) महिला प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला 13 मार्च(गुरुवार) को मुंबई(Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम(Brabourne Stadium) में भारतीय समयनुसार (IST) शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 07:00 PM को होगा.

गुजरात जायंट्स(WPL) बनाम मुंबई इंडियंस(WPL)(Credits: LatestLY)

Royal Challengers Bengaluru (WPL) vs Mumbai Indians (WPL): गुजरात जायंट्स (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस(WPL) महिला प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला 13 मार्च(गुरुवार) को मुंबई(Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम(Brabourne Stadium) में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस की टीम ने WPL के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था और इस सीजन में भी वह सीधे फाइनल में जगह बना सकती थी. लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार के बाद अब उन्हें गुजरात जायंट्स से एलिमिनेटर मुकाबले में भिड़ना होगा. इस मैच की विजेता टीम फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा. यह भी पढ़ें: विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में DC ने जगह किया पक्का, प्लेऑफ में भिड़ेंगी MI और गुजरात जायंट्स, यहां देखें शेड्यूल, वेन्यू और लाइव प्रसारण समेत सारे डिटेल्स

गुजरात जायंट्स भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के साथ एलिमिनेटर में पहुंची है. गुजरात ने लीग स्टेज में आठ मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रही. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. इतना ही नहीं, WPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने अब तक गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए सभी छह मैचों में जीत दर्ज की है. ऐसे में गुजरात की टीम इस बार मुंबई इंडियंस से बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

डब्ल्यूपीएल में जीजी-डब्ल्यू बनाम एमआई-डब्ल्यू का हेड टू हेड रिकॉर्ड(GG-W vs MI-W Head-To-Head Record In WPL): महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच अब तक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से सभी छह मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं. गुजरात जायंट्स अब तक मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है.

जीजी-डब्ल्यू बनाम एमआई-डब्ल्यू डब्ल्यूपीएल 2025 मैच के लिए प्रमुख खिलाड़ी(GG-W vs MI-W Key Players To Watch Out): नैट साइवर-ब्रंट, काशवी गौतम, हेली मैथ्यूज, ऐशले गार्डनर, अमेलिया केर, बेथ मूनी, ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
 वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(GG-W vs MI-W Mini Battle): मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज शबनिम इस्माइल और जीजी-डब्ल्यू के बल्लेबाज बेथ मूनी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, नेट साइवर-ब्रंट बनाम ऐशले गार्डनर  के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
जीजी-डब्ल्यू बनाम एमआई-डब्ल्यू WPL 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?
गुजरात जायंट्स(WPL) बनाम मुंबई इंडियंस(WPL) महिला प्रीमियर लीग 2025 का  एलिमिनेटर मुकाबला 13 मार्च(गुरुवार) को मुंबई(Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम(Brabourne Stadium) में भारतीय समयनुसार (IST) शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 07:00 PM को होगा.

जीजी-डब्ल्यू बनाम एमआई-डब्ल्यू डब्ल्यूपीएल 2025 का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
गुजरात जायंट्स(WPL) बनाम मुंबई इंडियंस(WPL) महिला प्रीमियर लीग 2025 का आधिकारिक प्रसारण भागीदार भारत में Viacom18 है. लेकिन, अब जियो और स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के विलय के बाद, प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनलों पर जीजी-डब्ल्यू बनाम एमआई-डब्ल्यू WPL 2025 का लाइव प्रसारण देखने के विकल्प पा सकते हैं. प्रशंसकों के पास JioHotstar ऐप पर ऑनलाइन देखने का विकल्प भी है, जो अपने ऐप और वेबसाइट पर जीजी-डब्ल्यू बनाम एमआई-डब्ल्यू WPL 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा.
जीजी-डब्ल्यू बनाम एमआई-डब्ल्यू डब्ल्यूपीएल 2025 की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, गुनालन कमलिनी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, परुनिका सिसौदिया
गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम: बेथ मूनी (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, फोएबे लिचफील्ड, ऐशले गार्डनर (कप्तान), डींड्रा डॉटिन, दयालन हेमलता, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, मेघना सिंह, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा

Share Now

Tags

Dream 11 GG vs MI GG-W GG-W vs MI-W GG-W vs MI-W Live GG-W vs MI-W Live Streaming GG-W vs MI-W Live Telecast Gujarat Giants Gujarat Giants vs Mumbai Indians Gujarat Giants vs Mumbai Indians Live Gujarat Giants vs Mumbai Indians Live Streaming Gujarat Giants vs Mumbai Indians Live Telecast Gujarat Giants Women Indians vs Giants live cricket LIVE CRICKET SCORE live cricket streaming MI vs GG MI-W MI-W vs GG-W Mumbai Indians Mumbai Indians (WPL) Mumbai Indians vs Gujarat Giants Mumbai Indians Women Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants Women Women's Premier League Women's Premier League 2025 WPL WPL 2025 WPL 2025 Eliminator WPL 2025 Live WPL 2025 Live Streaming WPL 2025 Live Telecast WPL 2025 लाइव टेलीकास्ट WPL Eliminator WPL एलिमिनेटर इंडियंस बनाम जायंट्स एमआई बनाम जीजी एमआई-डब्ल्यू एमआई-डब्ल्यू बनाम जीजी-डब्ल्यू गुजरात जायंट्स गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस ड्रीम 11 टीम भविष्यवाणी गुजरात जायंट्स महिला जीजी बनाम एमआई जीजी-डब्ल्यू जीजी-डब्ल्यू बनाम एमआई-डब्ल्यू डब्लूपीएल डब्लूपीएल 2025 डब्लूपीएल 2025 एलिमिनेटर डब्लूपीएल 2025 लाइव डब्लूपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग ड्रीम 11 महिला प्रीमियर लीग महिला प्रीमियर लीग 2025 मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस (डब्लूपीएल) मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स मुंबई इंडियंस महिला मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग पाक बनाम इंग्लैंड

संबंधित खबरें

\