Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 69th Match Satta Bazar Favorite Team: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 69वां मुकाबला आज यानी 24 मई को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को 4 मैचों में जीत और 9 मुकाबलों में हार मिली है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 13 मुकाबलों में 7 जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना किया है. मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा साबित हो सकता है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को चार मुकाबलों में जीत और नौ मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम को सात मुकाबलों में जीत और छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (MI vs RR Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. मुंबई इंडियंस को 16 मैचों में जीत मिली है. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम 15 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया था. IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 100 रन से जीत दर्ज की थी.
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स पर सट्टा बाजार गर्म (MI vs RR Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस (MI vs RR Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में राजस्थान रॉयल्स की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY