MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Toss Winner Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स अपने चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है. हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और मथीशा पथिराना अब तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. ऐसे में कार्तिक त्यागी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की जोड़ी एक बार फिर बेहतर करना चाहेगी.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 Match Toss Winner Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 मैच को मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले से पहले टूर्नामेंट का आगाज करेंगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में बेहद मजबूत नजर आ रही है. मुंबई के पास रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल आर्डर में तिलक वर्मा और हार्दिक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पारी संभाल सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी.

दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स अपने चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है. हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और मथीशा पथिराना अब तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. ऐसे में कार्तिक त्यागी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की जोड़ी एक बार फिर बेहतर करना चाहेगी.

नए सीजन में दोनों ही टीमों की नजरें जीत के साथ आगाज करने पर रहने वाली हैं. वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो यहां पर कुल खेले गए 12 मैचों में से मुंबई इंडियंस जहां 10 बार जीतने में कामयाब रही तो वहीं केकेआर को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (MI vs KKR Head To Head Record)

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 35 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम 24 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बात की जाए तो वह सिर्फ 11 मैच ही जीत सकी है. ऐसे में ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंबई इंडियंस का पलड़ा केकेआर के खिलाफ काफी भारी रहा है.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच के टॉस का महत्व

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है. यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है. दूसरी ओर एक गेंदबाज के दृष्टिकोण से पिच स्पिनरों को कुछ हद तक सहायता प्रदान करती है, लेकिन ज्यादा उम्मीद रखना बेमानी होगी. तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में मदद मिलती है, ऐसे में वह जल्दी विकेट लेना चाहेंगे. इस आईपीएल यहां बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स में कौन होगा टॉस का बॉस? (MI vs KKR Toss Winner Prediction)

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए 35 टी20 मुकाबलों में टॉस को लेकर दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 16 बार टॉस जीता है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 19 बार सफलता मिली है. आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम टॉस जीत सकती हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs KKR 2nd T20 Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह.

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी.

नोट: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 221 रनों का टारगेट, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Mumbai Indians 300 Matches Milestone: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी बनी

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड