MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

दोनों टीमें पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद इस मुकाबले में जीत के साथ नई शुरुआत करना चाहेंगी. मुंबई इंडियंस की टीम संतुलित और मजबूत नजर आ रही है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. ऐसे में इस मैच में रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 Match Mumbai Weather Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 मैच को मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले से पहले टूर्नामेंट का आगाज करेंगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Stats And Preview: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

दोनों टीमें पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद इस मुकाबले में जीत के साथ नई शुरुआत करना चाहेंगी. मुंबई इंडियंस की टीम संतुलित और मजबूत नजर आ रही है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. ऐसे में इस मैच में रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है. इन दोनों टीमों की राइवलरी की बात करें तो पिछले सीजन जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब मुंबई इंडियंस की टीम ने महज़ 12.5 ओवर में 117 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से धूल चटाई थी.

नए सीजन में दोनों ही टीमों की नजरें जीत के साथ आगाज करने पर रहने वाली हैं. वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो यहां पर कुल खेले गए 12 मैचों में से मुंबई इंडियंस जहां 10 बार जीतने में कामयाब रही तो वहीं केकेआर को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है.

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में बेहद मजबूत नजर आ रही है. मुंबई के पास रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल आर्डर में तिलक वर्मा और हार्दिक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पारी संभाल सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स अपने चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है. हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और मथीशा पथिराना अब तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. ऐसे में कार्तिक त्यागी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की जोड़ी एक बार फिर बेहतर करना चाहेगी.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (MI vs KKR Head To Head Record)

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 35 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम 24 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बात की जाए तो वह सिर्फ 11 मैच ही जीत सकी है. ऐसे में ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंबई इंडियंस का पलड़ा केकेआर के खिलाफ काफी भारी रहा है.

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium Pitch Report)

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है. यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है. दूसरी ओर एक गेंदबाज के दृष्टिकोण से पिच स्पिनरों को कुछ हद तक सहायता प्रदान करती है, लेकिन ज्यादा उम्मीद रखना बेमानी होगी. तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में मदद मिलती है, ऐसे में वह जल्दी विकेट लेना चाहेंगे. इस आईपीएल यहां बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे.

मुंबई का मौसम (Mumbai Weather Report)

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा. तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है और बारिश की लगभग 15 प्रतिशत संभावना है. हालांकि, मैच होने की पूरी उम्मीद है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs KKR 2nd T20 Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह.

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी.

नोट: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Streaming: आज चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर