MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 35 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम 24 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बात की जाए तो वह सिर्फ 11 मैच ही जीत सकी है.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 2nd Match Key Players To Watch: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 मैच को मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले से पहले टूर्नामेंट का आगाज करेंगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Winner Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

दोनों टीमें पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद इस मुकाबले में जीत के साथ नई शुरुआत करना चाहेंगी. मुंबई इंडियंस की टीम संतुलित और मजबूत नजर आ रही है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. ऐसे में इस मैच में रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है. इन दोनों टीमों की राइवलरी की बात करें तो पिछले सीजन जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब मुंबई इंडियंस की टीम ने महज़ 12.5 ओवर में 117 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से धूल चटाई थी.

नए सीजन में दोनों ही टीमों की नजरें जीत के साथ आगाज करने पर रहने वाली हैं. वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो यहां पर कुल खेले गए 12 मैचों में से मुंबई इंडियंस जहां 10 बार जीतने में कामयाब रही तो वहीं केकेआर को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है.

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में बेहद मजबूत नजर आ रही है. मुंबई के पास रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल आर्डर में तिलक वर्मा और हार्दिक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पारी संभाल सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स अपने चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है. हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और मथीशा पथिराना अब तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. ऐसे में कार्तिक त्यागी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की जोड़ी एक बार फिर बेहतर करना चाहेगी.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (MI vs KKR Head To Head Record)

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 35 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम 24 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बात की जाए तो वह सिर्फ 11 मैच ही जीत सकी है. ऐसे में ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंबई इंडियंस का पलड़ा केकेआर के खिलाफ काफी भारी रहा है.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

फिन एलन: दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने पिछले 10 मैचों में 36.6 की औसत और 122.81 की स्ट्राइक रेट के साथ 366 रन बनाए हैं. फिन एलन की घातक बल्लेबाजी टीम के लिए बेहद अहम होगी.

कैमरून ग्रीन: दिल्ली कैपिटल्स स्टार आलराउंडर कैमरून ग्रीन ने पिछले 10 मैचों में 35.56 की औसत और 159.2 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 320 रन बनाए हैं. अगर कैमरून ग्रीन अपने विस्फोटक अंदाज में खेलते हैं, तो दिल्ली की टीम को अच्छी और तेज़ शुरुआत मिल सकती है.

रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस के घातक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अब तक 35 मुकाबले खेले हैं और इसकी 35 पारियों में 38.67 की औसत से 1,083 रन बनाए हैं. उनकी स्ट्राइक रेट 127.86 की रही है. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से छह अर्धशतक और एक शतक निकला है.

हार्दिक पांड्या: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पिछले 9 मुकाबलों में 50.83 की औसत और 133.18 की स्ट्राइक रेट से 310 रन बनाए हैं. हार्दिक पांड्या का अनुभव और मैच फिनिशिंग स्टाइल टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.

मिचेल सैंटनर: मुंबई इंडियंस के स्टार आलराउंडर मिचेल सैंटनर ने पिछले 10 मैचों में 25.78 की औसत से 330 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में भी मिचेल सैंटनर 8.13 की इकॉनमी से 12 विकेट चटकाए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs KKR 2nd T20 Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह.

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी.

नोट: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू