CSK vs MI Dream11 Team Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स TATA IPL 2025 में होगा रोमांचक मुकाबला, जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मैच की फैंटसी11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव (MI) को बनाया जा सकता है, जबकि शिवम दुबे (CSK) को उप-कप्तान चुना जा सकता है.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का 38वां मुकाबला 20 अप्रैल( रविवार) को मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इसे आईपीएल का 'एल क्लासिको' माना जाता है और दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट की सबसे सफल फ्रेंचाइजी रही हैं, जिन्होंने पांच-पांच बार खिताब अपने नाम किया है. यह दोनों टीमों के बीच इस सीजन की दूसरी भिड़ंत होगी. पहली बार जब दोनों आमने-सामने हुई थीं, तब चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में मुंबई को हराया था. अब हार्दिक पंड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस अपनी घरेलू ज़मीन पर उस हार का बदला लेने उतरेगी. यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग में वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान, जिनपर रहेगी सबकी निगाहें

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने भले ही टूर्नामेंट की शुरुआत कमजोर की थी और शुरुआती पांच में से चार मुकाबले गंवाए थे, लेकिन टीम ने अपनी लय वापस पाई है और लगातार दो जीत दर्ज की हैं. वहीं दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी अपने पिछले पांच मुकाबले हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर वापसी की राह पर लौटी है. दोनों ही टीमें फिलहाल अंक तालिका के निचले हिस्से में हैं, ऐसे में इस मुकाबले की जीत प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए बेहद अहम होगी. वानखेड़े की पिच पर तेज़ गति और बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है, ऐसे में दर्शकों को एक रोमांचक मैच की उम्मीद रहेगी.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स 

चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना

इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, श्रेयस गोपाल

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह, विग्नेश पुथुर

इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा, कर्ण शर्मा, अश्वनी कुमार, मुजीब उर रहमान

CSK बनाम MI आईपीएल 2025 मैच की ड्रीम11 फैंटसी टीम प्रेडिक्शन: विकेटकीपर- रयान रिकेल्टन (MI) को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन मैच फैंटसी टीम के लिए विकेटकीपर के रूप में चुन सकते हैं.

CSK बनाम MI आईपीएल 2025 मैच की ड्रीम11 फैंटसी टीम प्रेडिक्शन: बल्लेबाज- शिवम दुबे (CSK), सूर्यकुमार यादव (MI), रचिन रवींद्र (CSK) और तिलक वर्मा (MI) को अपनी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन फैंटेसी टीम में बल्लेबाज के रूप में चुन सकते है.

CSK बनाम MI आईपीएल 2025 मैच की ड्रीम11 फैंटसी टीम प्रेडिक्शन: ऑलराउंडर्स- रवींद्र जडेजा (CSK), हार्दिक पांड्या (MI) को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन फैंटसी टीम के ऑलराउंडर के रूप में जोड़ सकते हैं.

CSK बनाम MI आईपीएल 2025 मैच की ड्रीम11 फैंटसी टीम प्रेडिक्शन: गेंदबाज- मथीशा पथिराना (CSK), जसप्रीत बुमराह(MI), नूर अहमद(CSK), ट्रेंट बोल्ट(MI) जो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन फैंटसी टीम में गेंदबाज हो सकते हैं.

CSK बनाम MI आईपीएल 2025 मैच की ड्रीम11 फैंटसी प्रेडिक्शन लाइनअप: रयान रिकेल्टन (MI), शिवम दुबे (CSK), सूर्यकुमार यादव (MI), रचिन रवींद्र (CSK), तिलक वर्मा (MI), रवींद्र जडेजा (CSK), हार्दिक पांड्या (MI), मथीशा पथिराना (CSK), जसप्रीत बुमराह(MI), नूर अहमद(CSK), ट्रेंट बोल्ट(MI)

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मैच की फैंटसी11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव (MI) को बनाया जा सकता है, जबकि शिवम दुबे (CSK) को उप-कप्तान चुना जा सकता है. इस कॉम्बिनेशन में बनाए गए टीम के साथ आप जीतकर करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड