KKR vs MI 5th IPL Match 2020: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हराया

अबू धाबी: मुंबई इंडयिंस ने बुधवार को आईपीएल-13 के अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हरा दिया। शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 195 रन बनाए। कोलकाता 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम (Photo Credits ANI)

अबू धाबी: मुंबई इंडयिंस (Mumbai Indians) ने बुधवार को आईपीएल-13 के अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)  को 49 रनों से हरा दिया. शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 195 रन बनाए। कोलकाता 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी. कोलकाता के लिए कप्तान दिनेश कार्तिक ने 30 और नीतीश राणा ने 24 रन बनाए.

आखिरी में पैट कमिंस ने 12 गेंदों पर चार छक्के और एक चौके की मदद से 33 रन बनाए मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बाउल्ट, जेम्स पैटिनसन ने दो-दो विकेट लिए.  यह भी पढ़े: KKR vs MI, IPL 2020 Live Cricket Streaming: कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को आप Disney+Hotstar पर देख सकते हैं लाइव

मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 54 गेंदों का सामना कर तीन चौके और चार छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर 47 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल रहा. कोलकाता के लिए शिवम मावी ने दो विकेट लिए। सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Rajiv Gandhi Stadium Pitch Report: राजीव गांधी स्टेडियम में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Streaming: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त