MI vs RR IPL 2024 Live Score Updates: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, छठा विकेट गिरा, आवेश खान ने पियूष चावला को भेजा पवेलियन
लड़खड़ाई एमआई को छठा झटका लगा है. आवेश खान ने पियूष चावला को आउट करके पवेलियन भेज दिया है. खबर लिखे जानें तक मुंबई का स्कोर 83-6 (11.1 Ov) था.
MI vs RR IPL 2024 Live Score Updates: 01 अप्रैल(सोमवार) को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 अभियान का अपना तीसरा मैच खेलेंगे. आईपीएल सीजन 17 का 14वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सेमसन ने टॉस जीत कर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और नमन धीर के रूप में दो झटका लगा. लड़खड़ाई एमआई को छठा झटका लगा है. आवेश खान ने पियूष चावला को आउट करके पवेलियन भेज दिया है. खबर लिखे जानें तक मुंबई का स्कोर 83-6 (11.1 Ov) था.
ट्वीट देखें:
Match 14. WICKET! 11.1: Piyush Chawla 3(6) ct Shimron Hetmyer b Yuzvendra Chahal, Mumbai Indians 83/6 https://t.co/XL2RWMGj1c #TATAIPL #IPL2024 #MIvRR
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2024
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2024 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

