Mumbai Beat Hyderabad, TATA IPL 2025 41th Match Scorecard: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा, रोहित शर्मा ने खेली धुआंधार पारी; यहां देखें SRH बनाम MI मैच का स्कोरकार्ड

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 71 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हेनरिक क्लासेन ने 44 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए. हेनरिक क्लासेन के अलावा अभिनव मनोहर ने 43 रन बनाए.

रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians, TATA IPL 2025 41th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का 41वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन में अपनी पांचवीं जीत हासिल कर ली हैं. इस शानदार जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में भी छलांग लगा दी हैं. इस सीजन में एसआरएच की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs MI, TATA IPL 2025 41th Match 1st Inning Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 144 रनों का लक्ष्य, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 35 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 130 रन के पार ले गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 71 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हेनरिक क्लासेन ने 44 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए. हेनरिक क्लासेन के अलावा अभिनव मनोहर ने 43 रन बनाए.

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम को घातक तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. ट्रेंट बोल्ट के अलावा दीपक चहर ने दो विकेट चटकाए. मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 144 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज भी निराशानजक रहा और महज 13 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. मुंबई इंडियंस की टीम ने महज 15.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मुंबई इंडियंस की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 70 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 46 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए. रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 40 रन बटोरे.

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को स्टार तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी और ईशान मलिंगा ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी और ईशान मलिंगा के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी: 143/8, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 8 रन, ट्रेविस हेड 0 रन, ईशान किशन 1 रन, नितीश कुमार रेड्डी 1 रन, हेनरिक क्लासेन 71 रन, अनिकेत वर्मा 12 रन, अभिनव मनोहर 43 रन, पैट कमिंस नाबाद 1 रन और हर्षल पटेल नाबाद 1 रन.)

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (जसप्रीत बुमराह 1 विकेट, ट्रेंट बोल्ट 4 विकेट, दीपक चहर 2 विकेट और हार्दिक पांड्या 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 146/3, 15.4 ओवर (रयान रिकेलटन 11 रन, रोहित शर्मा 70 रन, विल जैक्स 22 रन, सूर्यकुमार यादव नाबाद 40 रन और तिलक वर्मा नाबाद 2 रन.)

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी: (जयदेव उनादकट 1 विकेट, जीशान अंसारी 1 विकेट और ईशान मलिंगा 1 विकेट).

Share Now

Tags

2025 2025 Indian Premier League 2025 IPL 2025 Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL 2025 आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा आईपीएल 2025 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग Abhishek Sharma Aniket Verma Deepak Chahar Eshan Malinga hardik pandya Harshal Patel Heinrich Klaasen Hyderabad Hyderabad Pitch Report Hyderabad vs Mumbai Hyderabad Weather Hyderabad Weather Report Hyderabad Weather Update indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 IPL Live Cricket Score Ishan Kishan Jasprit Bumrah Jaydev Unadkat LIVE CRICKET SCORE Mitchell Santner Mumbai Indians Naman Dhir Nitish Kumar Reddy Pat Cummins Rajiv Gandhi International stadium Rajiv Gandhi International Stadium Pitch Report Rohit Sharma Ryan Rickelton SRH vs MI SRH vs MI Head-to-Head SRH vs MI Live SRH vs MI Live Cricket Score SRH vs MI Live Score SRH vs MI Live Scorecard SRH vs MI Match Live SRH vs MI Pitch Report srh vs mi toss SRH vs MI Weather SunRisers Hyderabad Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians IPL Stats Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Live Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Live Score Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Live score Update Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Live Scorecard sunrisers hyderabad vs mumbai indians players Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Scorecard sunrisers hyderabad vs mumbai indians stats sunrisers vs indians Suryakumar Yadav Tata 2025 IPL Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL Tilak Varma TRAVIS HEAD Trent Boult Vignesh Puthur Where To Watch Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Will Jacks Zeeshan Ansari अनिकेत वर्मा अभिषेक शर्मा आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 ईशान किशन ईशान मलिंगा जयदेव उनादकट जसप्रीत बुमराह जीशान अंसारी टाटा 2025 आईपीएल टाटा आईपीएल टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 ट्रेंट बोल्ट ट्रेविस हेड तिलक वर्मा दीपक चाहर नमन धीर नितीश कुमार रेड्डी पैट कमिंस मिशेल सेंटनर मुंबई इंडियंस रयान रिकेलटन राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रोहित शर्मा विग्नेश पुथुर विल जैक्स सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स सूर्यकुमार यादव हर्षल पटेल हार्दिक पांड्या हेनरिक क्लासेन हैदराबाद हैदराबाद पिच रिपोर्ट हैदराबाद मौसम हैदराबाद मौसम अपडेट हैदराबाद मौसम रिपोर्ट

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Live Score Update: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\