Multan Sultans vs Lahore Qalandars PSL 2025 Live Streaming: आज मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 12वां मैच आज मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान (Multan) के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम (Multan Cricket Stadium) में खेला जाएगा.
Multan Sultans vs Lahore Qalandars PSL 2025 Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 12वां मैच आज मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान (Multan) के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम (Multan Cricket Stadium) में खेला जाएगा. मुल्तान सुल्तान ने अब तक टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन किया है. मुल्तान ने अभी तक तीन मैच खेला है. जिसमें तीनों में हार मिली है. ऐसे में मोहम्मद रिज़वान की अगुवाई में आज मुल्तान सुल्तान की टीम अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, लाहौर कलंदर्स की टीम ने पहला मुकाबला हारने के बाद जबरदस्त वापसी की. उन्होंने लगातार दो मैच जीते. लाहौर ने तीन मैच खेले हैं. जिसमें दो मैच जीते हैं और एक में हार का सामना करना पड़ा है. टीमों के पास एक संतुलित लाइनअप है. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स पीएसएल 2025 का 12वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?
मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स पीएसएल 2025 का 12वां मुकाबला आज यानी मंगलवार 22 अप्रैल को मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 8:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.
मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स पीएसएल 2025 का 12वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?
मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स पीएसएल 2025 का 12वां मैच का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की स्क्वाड
लाहौर कलंदर्स टीम: फखर जमान, मोहम्मद नईम, अब्दुल्ला शफीक, डेरिल मिशेल, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, ऋषद हुसैन, शाहीन अफरीदी (कप्तान), जमान खान, हारिस रऊफ, आसिफ अफरीदी, जहांदाद खान, डेविड विसे, कुसल परेरा, टॉम कुरेन, आसिफ अली, सलमान मिर्जा, मुहम्मद अखलाक, मोमिन कमर, मोहम्मद अज़ाब
मुल्तान सुल्तांस टीम: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), शाई होप, उस्मान खान, कामरान गुलाम, माइकल ब्रेसवेल, एश्टन टर्नर, इफ्तिखार अहमद, डेविड विली, उसामा मीर, उबैद शाह, आकिफ जावेद, क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद हसनैन, शाहिद अजीज, तैय्यब ताहिर, गुडाकेश मोती, यासिर खान, जोशुआ लिटिल, फैसल अकरम, आमिर अजमत
नोट: मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

