MS Dhoni Record: एमएस धोनी के नाम दर्ज है आईपीएल इतिहास का अनोखा रिकॉर्ड, अब तक किसी भी टीम के कप्तान ने नहीं किया ये कारनामा

आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 22 मैच को खेला जाएगा. फैंस सीएसके के कप्तान एमएस धोनी को मैदान पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

MS Dhoni (Photo Credit: @ChennaiIPL)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 17वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो गया हैं. पहले मुकाबले में गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की टीम आपस में भिड़ेंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में 22 मार्च को होगा. फिलहाल 21 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है. Rohit Sharma New Milestone In IPL: आगामी आईपीएल सीजन में रोहित शर्मा रच देंगे इतिहास! बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स

फैंस अपने कप्तान एमएस धोनी को मैदान पर देखने के लिए बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं. एमएस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स में साल 2008 लेकर अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान सीएसके की टीम ने 5 बार आईपीएल के खिताब पर अपना कब्जा जमाया है. इस साल सीएसके अपने कप्तान एमएस धोनी के लिए छठी बार ट्रॉफी को जीतने के लिए मैदान में उतरेगी. यह एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. इसी बीच आईपीएल के इतिहास में एमएस धोनी के नाम बतौर कप्तान एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे आज तक किसी भी टीम के कप्तान ने हासिल नहीं किया है.

एमएस धोनी के नाम खास रिकॉर्ड

बता दें कि एमएस धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में कुल 226 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान एमएस धोनी ने 2 टीमों की कप्तानी का जिम्मा संभाला है. जब चेन्नई सुपर किंग्स 2 साल के लिए बैन हुई थी तब एमएस धोनी ने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजांटस की भी कप्तानी की थी. बतौर कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल में कुल 218 छक्के लगाए हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तानों की लिस्ट में एमएस धोनी पहले पायदान पर काबिज हैं. वहीं आईपीएल में एमएस धोनी सबसे ज्यादा छक्कों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. एमएस धोनी ने 250 मैचों में 218 छक्के जड़े हैं. इस लिस्ट में एमएस धोनी से पहले क्रिस गेल, रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स का नाम दर्ज है.

एमएस धोनी को देखने के लिए फैंस बेकरार

हाल ही में सीएसके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें में एमएस धोनी आगामी आईपीएल सीजन से पहले प्रैक्टिस सेशन के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान एमएस धोनी की एक झलक देखकर फैंस झूम उठे. इन दिनों एमएस धोनी का नया लुक भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है. यू कहे तो एमएस धोनी अपने पूराने अंदाज में नजर आ रहे हैं.

आईपीएल में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी की गिनती सबसे सफल कप्तानों में होती हैं. एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया हैं. इस दौरान एमएस धोनी की बल्लेबाजी का भी जलवा फैंस को खूब देखने को मिला है. एमएस धोनी अंतिम ओवरों में टीम के लिए एक मैच फिनिशर की भूमिका को काफी बखूबी तरीके से निभाते हुए दिखाई दिए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू