MS Dhoni New Milestone: महेंद्र सिंह धोनी के निशाने पर खास रिकॉर्ड, इतना रन बनाते ही विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्लब में एंट्री

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अब तक दो फ्रैंचाइजी के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 4865 रन बनाए हैं. वहीं 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की ओर से खेलते हुए उन्होंने 30 मैचों में 574 रन बनाए थे. आईपीएल 2026 में अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि धोनी कब इस खास रिकॉर्ड को अपने नाम करते हैं.

एमएस धोनी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

TATA Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज शनिवार यानी 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen 1st T20 Match Preview: पहले मुकाबले में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 में एक बार फिर दिग्गज बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलेगा. विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी इस सीजन भी मैदान पर उतरेंगे. इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है.

आईपीएल में धोनी के नाम शानदार रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आईपीएल में 278 मैचों की 242 पारियों में 5439 रन बनाए हैं. वह लीग के इतिहास में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनसे आगे विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी हैं.

सिर्फ 135 रन खास क्लब से दूर

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए 4865 रन बनाए हैं. अगर वह आईपीएल 2026 में 135 रन और बना लेते हैं, तो वह एक ही फ्रैंचाइजी के लिए 5000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. अभी तक यह उपलब्धि सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम है.

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली - 8661

रोहित शर्मा - 7046

शिखर धवन - 6769

डेविड वॉर्नर - 6565

सुरेश रैना - 5528

महेंद्र सिंह धोनी - 5439

एक फ्रैंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली - 8661

रोहित शर्मा - 5876

महेंद्र सिंह धोनी - 4865

सुरेश रैना - 4687

एबी डिविलियर्स - 4491

दो टीमों के लिए खेल चुके हैं एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अब तक दो फ्रैंचाइजी के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 4865 रन बनाए हैं. वहीं 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की ओर से खेलते हुए उन्होंने 30 मैचों में 574 रन बनाए थे. आईपीएल 2026 में अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि धोनी कब इस खास रिकॉर्ड को अपने नाम करते हैं.

Share Now