MS Dhoni Milestone: चेपॉक में इतिहास रच गए एमएस धोनी, IPL में बनाए खास रिकॉर्ड, विराट कोहली और सुरेश रैना को भी छोड़ा पीछे

धोनी ने इस मैच में जैसे ही 30 रन पूरे किए, उनके नाम चेपॉक में कुल 1509 रन दर्ज हो गए. यह किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा किसी एक IPL मैदान पर बनाए गए सर्वाधिक रनों की सूची में शामिल हो गया है. धोनी से पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था, जिन्होंने चेपॉक पर 1498 रन बनाए थे। रैना ने IPL 2019 में आखिरी बार इस मैदान पर खेला था और 2021 के बाद IPL को अलविदा कह दिया.

एमएस धोनी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

MS Dhoni Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया. धोनी ने इस मैच में 26 गेंदों में नाबाद 30 रन की पारी खेली और चेपॉक स्टेडियम में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया. धोनी अब इस मैदान पर IPL में 1500 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े एमएस धोनी ने हमेशा चेपॉक को अपना किला माना है. इस मैदान पर उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं और टीम को कई बार जीत दिलाई है. IPL 2025 में भले ही CSK का प्रदर्शन अब तक खास नहीं रहा हो, लेकिन धोनी की यह उपलब्धि न केवल उनके फैंस के लिए गर्व की बात है, बल्कि IPL के इतिहास में भी एक सुनहरा अध्याय जोड़ती है. यह भी पढ़ें: इंडियन प्रीमियर लीग में फिर दिखेगा 'कैप्टन कूल' का जलवा? रुतुराज की गैरमौजूदगी में धोनी संभाल सकते हैं CSK की कमान, जानिए अब तक का कप्तानी रिकॉर्ड

चेपॉक में 1500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने धोनी

धोनी ने इस मैच में जैसे ही 30 रन पूरे किए, उनके नाम चेपॉक में कुल 1509 रन दर्ज हो गए. यह किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा किसी एक IPL मैदान पर बनाए गए सर्वाधिक रनों की सूची में शामिल हो गया है. धोनी से पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था, जिन्होंने चेपॉक पर 1498 रन बनाए थे। रैना ने IPL 2019 में आखिरी बार इस मैदान पर खेला था और 2021 के बाद IPL को अलविदा कह दिया.

धोनी-विजय शंकर की साझेदारी, CSK को हार से नहीं बचा सकी

दिल्ली कैपिटल्स के दिए गए 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत लड़खड़ाती रही. लेकिन धोनी और विजय शंकर ने मिलकर छठे विकेट के लिए 84 रनों की अहम साझेदारी की. विजय शंकर 69 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि धोनी ने 30 रन बनाए. हालांकि, टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और यह उनका इस सीजन का तीसरा मुकाबला था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. CSK अब चार में से तीन मुकाबले हार चुकी है और अंक तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गई है.

IPL में एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

IPL इतिहास में एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 3037 रन बनाए हैं. इस सूची में दूसरा नाम रोहित शर्मा का आता है, जिन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2308 रन बनाए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने बेंगलुरु में 1960 रन बनाए.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड