एमएस धोनी के बाद इन तीन खिलाड़ियों में से कोई एक बन सकता है टीम इंडिया का विकेटकीपर

विश्व कप 2019 में एम एस धोनी के प्रदर्शन पर सोशल मीडिया यूजर्स कई बार सवाल उठा चुके हैं. बुधवार को उनके संन्यास को लेकर भी एक खबर सामने आई है. अगर विश्व कप के बाद धोनी रिटायरमेंट लेते हैं तो ऋषभ पंत, ईशान किशन या संजू सैमसन टीम में उनकी जगह ले सकते हैं

महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: Getty Images)

विश्व कप 2019 में एम एस धोनी (MS Dhoni) के प्रदर्शन पर सोशल मीडिया यूजर्स कई बार सवाल उठा चुके हैं. बुधवार को उनके संन्यास को लेकर भी एक खबर सामने आई है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा था कि, ", "एम एस धोनी के बारे में आप कुछ नहीं कह सकते हैं. मगर वर्ल्ड कप के बाद उनका भारत के लिए खेलना मुश्किल है. धोनी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने का फैसला इतनी जल्दी ले लिया था. इसलिए वो कब  संन्यास लेंगे, ये बताना काफी कठिन है."

अब सवाल ये उठता है कि अगर विश्व कप के बाद धोनी रिटायरमेंट लेते हैं तो टीम में उनकी जगह कौन लेगा. आज हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

1.ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

ऋषभ पंत विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का हिस्सा है. शिखर धवन के चोटिल होने के बाद उनको टीम में जगह मिली थी. अभी तक पंत ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों और सेलेक्टर्स को खूब प्रभावित किया है. धोनी के बाद वह टीम इंडिया के विकेटकीपर बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- विश्व कप 2019 के बाद क्रिकेट से संन्यास लेंगे एमएस धोनी? बीसीसीआई के अधिकारी ने किया खुलासा

2. संजू सैमसन (Sanju Samson)

संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा है. विकेटकीपिंग के अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में  भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपने दम पर टीम को कई मैच भी जिताए हैं.

3. ईशान किशन (Ishan Kishan)

ईशान किशन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलते हुए साल 2018 में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी. उनकी विकेटकीपिंग की तकनीक भी काफी अच्छी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड