MS Dhoni Birthday Special: साक्षी से पहले इस लड़की से प्यार करते थे धोनी, एक हादसे ने बदल दी थी उनकी जिंदगी
धोनी की सफलता में उनकी धर्मपत्नी साक्षी धोनी का भी बड़ा हाथ है. उन्होंने हर कदम पर धोनी को सपोर्ट किया है. वह अक्सर धोनी के लिए स्टेडियम में चीयर करती हुई नजर आती हैं. वैसे साक्षी के पहले धोनी किसी और लड़की से शादी करना चाहते थे. आज हम आपको उनकी जिंदगी के इस किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं.
भारतीय टीम के महान बल्लेबाज एम एस धोनी (MS Dhoni) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारतीय टीम को ऊंचाई पर पहुंचाने में धोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 विश्व कप जीता था. इसके बाद साल 2013 में धोनी की अगुवाई में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया. साल 2011 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में उनका आखिरी शॉट कौन भूल सकता है. उन्होंने छक्का लगाकर भारतीय टीम को विश्व कप चैंपियन बनाया था. धोनी की सफलता में उनकी धर्मपत्नी साक्षी धोनी का भी बड़ा हाथ है. उन्होंने हर कदम पर धोनी को सपोर्ट किया है. वह अक्सर धोनी के लिए स्टेडियम में चीयर करती हुई नजर आती हैं. वैसे साक्षी के पहले धोनी किसी और लड़की से शादी करना चाहते थे. आज हम आपको उनकी जिंदगी के इस किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं.
20 साल की उम्र में धोनी को प्रियंका झा नामक एक लड़की से प्यार हो गया था. वह उसके साथ शादी के बंधन में बंधना चाहते थे. जब वह टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने के लिए मेहनत कर रहे थे तब एक हादसे में प्रियंका की मौत हो गई थी. इस हादसे के बारे में जानकर धोनी पूरी तरह से टूट गए थे . फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में भी इस घटना का जिक्र किया गया है.
आपको बता दें कि धोनी विश्व कप 2019 की टीम का भी हिस्सा है. ऐसा कहा जा रहा है कि वह इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं. भारत सेमीफाइनल्स में प्रवेश कर चुका है. भारतीय खिलाड़ी विश्व कप का ख़िताब जीतकर धोनी को एक तोहफा देना चाहेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2019 12:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

