Most Successful Captains In IPL History: आईपीएल के इतिहास में इन कप्तानों ने मचाया कोहराम, अपनी टीम को जितवाए सबसे ज्यादा मुकाबले; यहां देखें टॉप 5 की लिस्ट

साल 2024 के लिए हुए ऑक्शन में गेंदबाजों का काफी बोलबाला रहा था. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था. इसके अलावा अलावा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये देकर खरीदा था.

एमएस धोनी और रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 17वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो गया हैं. पहले मुकाबले में गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की टीम आपस में भिड़ेंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में 22 मार्च को होगा. फिलहाल 21 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है.

आईपीएल के शेड्यूल का फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे, जो अब ख़त्म हो गया है. आईपीएल का टेलीकास्ट अधिकार रखने वाला स्टार स्पोर्ट्स और लाइव स्ट्रीमिंग का अधिकार रखने वाली जियो सिनेमा पर पूरे शेड्यूल को 22 फरवरी को लाइव जारी कर दिया गया हैं. ये मुकाबला रात 8 बजे से चेपौक में खेला जाएगा. Rohit Sharma Spotted Using Mobile Phone: रणजी ट्रॉफी फाइनल के दौरान ड्रेसिंग रूम में मोबाइल इस्तेमाल करते हुए दिखे रोहित शर्मा, देखें वीडियो

साल 2024 के लिए हुए ऑक्शन में गेंदबाजों का काफी बोलबाला रहा था. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था. इसके अलावा अलावा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये देकर खरीदा था.

आईपीएल की ट्रॉफी पर सबसे ज्यादा 5-5 बार चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस ने कब्जा किया हैं. लीग के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की बात करें तो सीएसके के महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर आता है. हालांकि, इस सीजन रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे.

आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों पर एक नजर

महेंद्र सिंह धोनी: एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे पहली बार साल 2008 में कप्तानी की थी. इस लीग के सबसे सफल कप्तानों में एमएस धोनी का नाम सबसे ऊपर हैं. एमएस धोनी ने 226 मैच में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी की है. इस दौरान एमएस धोनी की टीम को 133 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, 91 मैच में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा है. एमएस धोनी की कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 58.84 का रहा है. 2 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है.

रोहित शर्मा: आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा हैं. मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा पहली बार साल 2013 में कप्तानी की थी. आखिरी बार रोहित शर्मा पिछले सीजन कप्तानी करते हुए नजर आए थे. बतौर कप्तान रोहित शर्मा 158 बार मैदान पर उतरा है. इस दौरान रोहित शर्मा की टीम को 87 मैच में जीत मिली है. वहीं, 67 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा है.जबकि, 4 मैच टाई रहे हैं. रोहित शर्मा की जीत का प्रतिशत 55.06 का रहा है.

विराट कोहली: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पहली बार साल 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कप्तानी की थी. हालांकि, विराट कोहली कभी भी अपनी कप्तानी में टीम को ट्रॉफी नहीं दिला पाए हैं. सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं. विराट कोहली ने 143 मैच में कप्तानी की है. इस दौरान 66 मैच में टीम को जीत मिली और 70 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. 4 मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है. विराट कोहली की जीत का प्रतिशत 48.95 रहा है.

गौतम गंभीर: कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं. फिलहाल गौतम गंभीर केकेआर टीम के मेंटर भी हैं. गौतम गंभीर ने पहली बार साल 2009 में केकेआर की कप्तानी की थी और आखिरी बार साल 2018 में गौतम गंभीर बतौर कप्तान नजर आए थे. इस दौरान गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम ने 129 मुकाबलों में 71 मैच जीते है और 57 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. गौतम गंभीर का जीत प्रतिशत 44.18 का रहा है.

डेविड वार्नर: विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में 5वें नंबर पर आते हैं. डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक बार चैंपियन भी बनवा चुके है. 83 मैच में डेविड वार्नर की कप्तानी के दौरान फ्रेंचाइजी को 40 मैच में जीत मिली है और 41 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि, 2 मैच टाई रहे हैं. डेविड वार्नर एसआरएच के अलावा दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी करते नजर आ चुके हैं. इस दौरान डेविड वार्नर का जीत प्रतिशत 49.39 का रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Eden Gardens Stadium Pitch Report: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों का आएगा तूफान या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर? मैच से पहले पिच रिपोर्ट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स