Mohammed Siraj Milestone: मोहम्मद सिराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए, इंग्लैंड के ओल्ली पोप को आउट कर हासिल किया खास मुकाम

सिराज के 200 अंतर्राष्ट्रीय विकेट पूरे होते ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी और पूरे स्टेडियम में भारतीय फैंस ने जोरदार तालियों और जयकारों के साथ सिराज की उपलब्धि का जश्न मनाया. सिराज ने बेहद कम समय में ये मुकाम हासिल करते हुए खुद को टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में साबित किया है.

मोहम्मद सिराज(Photo credits: X/@crazydeals_neV)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 टेस्ट सीरीज (Test Series) का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई (बुधवार) से लंदन(London ) के केनिंग्टन ओवल(Kennington Oval) में खेला रहा हैं.   भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर एक खास उपलब्धि हासिल की है. इस ऐतिहासिक मुकाम तक सिराज तब पहुंचे जब उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप को द ओवल में खेले जा रहे IND बनाम ENG 5वें टेस्ट की पहली पारी में अपना शिकार बनाया. प्रसिद्ध कृष्णा और जो रूट के बहस के बाद अंपायर कुमार धरमसेना और केएल राहुल के बीच तना-तनी, देखें वीडियो

इंग्लैंड की पारी के 25वें ओवर की चौथी गेंद पर सिराज ने शानदार इनस्विंग गेंद डाली, जो तेज़ी से अंदर की तरफ आई और ओली पोप को पूरी तरह चौंका दिया. पोप क्रीज पर अटक गए और गेंद उनके बल्ले तक पहुंचने से पहले ही पैड पर जा लगी. हालांकि, ऑन-फील्ड अंपायर ने सिराज की अपील को ठुकरा दिया. कप्तान शुभमन गिल ने तुरंत डीआरएस की मांग की. रिव्यू में तीनों रेड लाइट्स दिखाई दीं यानी बॉल विकेट पर लग रही थी, और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। ओली पोप 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

मोहम्मद सिराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए

सिराज के 200 अंतर्राष्ट्रीय विकेट पूरे होते ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी और पूरे स्टेडियम में भारतीय फैंस ने जोरदार तालियों और जयकारों के साथ सिराज की उपलब्धि का जश्न मनाया. सिराज ने बेहद कम समय में ये मुकाम हासिल करते हुए खुद को टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में साबित किया है. मोहम्मद सिराज ने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी आक्रामक गेंदबाजी शैली, निरंतरता और स्विंग कराने की क्षमता के चलते वह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ बन गए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट पूरा करना दर्शाता है कि सिराज ने किस उच्च स्तर पर खुद को स्थापित किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड