Mohammed shami: बांग्लादेश के खिलाफ हो सकती है मोहम्मद शमी की वापसी, 19 सितंबर से खेली जाएगी घरेलू टेस्ट सीरीज

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, शमी फिलहाल एनसीए में अपने रिहैब के अंतिम चरण में हैं और पिछले महीने उन्होंने गेंदबाजी शुरू की थी. रिपोर्ट में बताया गया है कि फिट होने के बाद शमी ने धीरे-धीरे अपनी गेंदबाजी का कार्यभार बढ़ाया है.

Mohammed Shami,(Photo: X)

नई दिल्ली: वनडे विश्व कप के बाद चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भारतीय टीम में जल्द वापसी की उम्मीद की जा रही है. शमी बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से चेन्नई में शुरू हो रही दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं.

मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, उन्होंने सिर्फ सात मैचों में 24 विकेट चटकाए थे. इसमें मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में (7-57) शानदार गेंदबाजी भी शामिल है. Team India Stats In ODI: वनडे क्रिकेट इन देशों के खिलाफ टीम इंडिया ने जीते हैं सबसे ज्यादा मुकाबले, यहां देखें हैरान कर देने वाले आंकड़े

वनडे विश्व कप के बाद मोहम्मद शमी को दाहिनी एड़ी में चोट के कारण क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था. इसके चलते उनको इस साल 2024 में सर्जरी भी करवानी पड़ी थी. वह क्रिकेट से कई महीनों से दूर रहे हैं. शमी अपनी चोट से काफी अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं.

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, शमी फिलहाल एनसीए में अपने रिहैब के अंतिम चरण में हैं और पिछले महीने उन्होंने गेंदबाजी शुरू की थी. रिपोर्ट में बताया गया है कि फिट होने के बाद शमी ने धीरे-धीरे अपनी गेंदबाजी का कार्यभार बढ़ाया है.

इस महीने की शुरुआत में, श्रीलंका के सीमित ओवरों के दौरे पर रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा था कि शमी ने गेंदबाजी शुरू कर दी है. उनका लक्ष्य 19 सितंबर से चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले भारत के पहले टेस्ट मैच में खेलना है, ताकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी कर सकें.

Share Now

संबंधित खबरें

Test Cricket Schedule: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया से लेकर ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका तक, अगले 4 महीनों में टेस्ट क्रिकेट का होगा महाकुंभ, जानिए पूरा शेड्यूल

India vs Sri Lanka Asian Games 2nd Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं एशियाई खेल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट