मोहम्मद आमिर और हसन अली ने पीसीबी के व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की 2020-21 सीजन के लिए जारी वार्षिक केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर किए जाने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और हसन अली ने बोर्ड का आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की 2020-21 सीजन के लिए जारी वार्षिक केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर किए जाने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और हसन अली ने बोर्ड का आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया है. क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि खिलाड़ियों के लिए स्वेच्छा से ग्रुप को छोड़ना असामान्य नहीं था. मुद्दों और फिटनेस से जुड़ी सिफारिशों के लिए पीसीबी ने इस ग्रुप को बनाया था, लेकिन केंद्रीय अनुबंध सूची से हटा दिए जाने के बाद आमिर और हसन ने ग्रुप से लेफ्ट कर लिया है.
वार्षिक केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर किए जाने वाले खिलाड़ियों में वहाब रियाज भी शामिल थे, लेकिन रियाज अभी भी पीसीबी के इस व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा बने हुए हैं. पीसीबी ने 2020-21 सीजन के लिए पिछले सप्ताह ही 18 खिलाड़ियों की वार्षिक केंद्रीय अनुबंध सूची जारी की थी, जिसमें युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह और विकेटकीपर बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद को पहली बार इस सूची में शामिल किया गया था. ये एक जुलाई से प्रभावी होंगे. पीसीबी ने हालांकि कहा था कि आमिर, हसन और रियाज टीम में चयन के लिए दावेदार हैं.
यह भी पढ़ें- पीसीबी के नए अनुबंध सूची में सरफराज का ग्रेड नीचे खिसकना तय
केंद्रीय अनुबंध की सूची से बाहर किए जाने के बाद हसन ने तो एक विवादास्पद ट्वीट भी किया था, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था. उन्होंने अपना आखिरी मैच मैनचेस्टर में विश्व कप 2019 में भारत के खिलाफ खेला था. वहीं, आमिर आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज में आखिरी बार पाकिस्तान के लिए खेले थे जबकि रियाज ने भी इसी सीरीज में अपना अंतिम मैच खेला था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2020 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

