मोइन अली को जब साथी खिलाडियों ने बायकाट बुलाना शुरू किया

भारत के खिलाफ यहां ओवल मैदान पर जारी पांच मैचों की सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में शुक्रवार को धीमी पारी खेलने के कारण इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मोइन अली के तुलना अपने समय के महान बल्लेबाज ज्योफ्री बायकाट से की.

मोइन अली (प्रतीकात्मक तस्वीर ट्विटर)

लंदन: भारत के खिलाफ यहां ओवल मैदान पर जारी पांच मैचों की सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में शुक्रवार को धीमी पारी खेलने के कारण इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मोइन अली के तुलना अपने समय के महान बल्लेबाज ज्योफ्री बायकाट से की. अली ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन 170 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली जिसके बाद चायकाल से समय साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बायकाट बुलाना शुरू कर दिया. बायकाट भी अपने समय में कलात्मक लेकिन धीमी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. मोइन ने हालांकि एक छोर देर तक थामे रखा लेकिन वह अपनी पारी में कई बार बीट हुए. विराट कोहली से उनका कैच भी छूटा.

'ईएसपीएन क्रिकइंफो' ने अली के हवाले से बताया, "चायकाल के समय जब मैं पवेलियन पहुंचा तो सभी खिलाड़ी मुझे ज्योफ्री बायकाट कहने लगे. उसके बाद, जब वही खिलाड़ी खुद मैदान पर खेलने आए और जब पहली ही गेंद उनसे मिस हुई तो मुझे बहुत मजा आया."

अली ने कहा, "मैं हर गेंद को ध्यान से खेल रहा था, मैं समझता हूं कि भारत ने बेहतरीन गेंदबाजी की. विकेट धीमी थी लेकिन गेंद हलचल मचा रही थी. इसलिए मैंने संयम बरतने का फैसला किया. गेंदबाजों ने मुझे रन बनाने के अधिक मौके नहीं दिए, मैं हमेशा ऐसा नहीं खेलता लेकिन तब हम अच्छी स्थिति में थे."

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड