MLS vs SYS BBL 2024-25 Preview: आज मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

बिग बैश लीग 2024-25 का 28वां मैच मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच आज यांनी 9 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मेलबर्न स्टार्स ने टूर्नामेंट में अब तब 7 मैच खेले हैं. जिसमें 2 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है.

SYS vs MLS (Photo: @BBL/@StarsBBL)

Melbourne Stars vs Sydney Sixers 28th Match Big Bash League 2024-25 Preview: बिग बैश लीग 2024-25 का 28वां मैच मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच आज यांनी 9 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मेलबर्न स्टार्स ने टूर्नामेंट में अब तब 7 मैच खेले हैं. जिसमें 2 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. अंक तालिका में मेलबर्न स्टार्स की टीम 4 अंकों के साथ आठवें यांनी की सबसे आखिरी स्थान पर है. दूसरी ओर, सिडनी सिक्सर्स ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. सिडनी सिक्सर्स ने टूर्नामेंट में 6 मैच खेले हैं. जिसमें 4 में जीत, 1 में हार और एक मैच बेनतीजा रहा है. सिडनी सिक्सर्स की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: MLS vs SYS BBL 2024-25 Dream11 Team Prediction: आज सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेन्स के बीच मुकाबला, यहां देखें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और बेस्ट ड्रीम11 टीम

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स की टीम 23 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें सिडनी सिक्सर्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. सिडनी सिक्सर्स ने 23 में से 15 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि मेलबर्न स्टार्स को सिर्फ 8 मैचों में जीत मिली है. इसे इतना पता चलता है दोनों टीमें जब भी भिड़ती है तो काटें की टक्कर होती है. लेकिन सिडनी सिक्सर्स का रिकॉर्ड बेहतर है.

पिच रिपोर्ट

एमसीजी की पिच पर आमतौर पर थोड़ी घास होती है. इसलिए जब गेंद नई होती है तो विकेट तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है. इसके अलावा तेज गेंदबाजों को विकेट से उछाल के साथ-साथ थोड़ी हरकत भी मिल सकती है. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाएगी और बल्लेबाजों अपना शॉट खुलकर खेल सकेंगे. मैदान बड़ा होने के कारण स्पिनर्स धीमी गति की गेंद से चकमा दे सकतें हैं.

मेलबर्न स्टार्स बनाम सिडनी सिक्सर्स के बीच मुकाबले में मुख्य खिलाड़ी(Key Players): बेन डकेट, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोएल पेरिस, मार्क स्टेकेटी, पीटर सिडल,  जोश फिलिप (विकेट कीपर), जेम्स विंस, जॉर्डन सिल्क, जैक एडवर्ड्स, हेडन केर, सीन एबॉट ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): सिडनी सिक्सर्स के डेविड वार्नर और मार्क स्टेकेटी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वैसे दोनों टीमों के बीच मजबूत बल्लेबाजी क्रम है.

बिग बैश लीग 2024-25 में मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच 28वां मुकाबला कब खेला जाएगा?

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मेलबर्न स्टार्स: बेन डकेट, थॉमस फ्रेजर रोजर्स, सैम हार्पर (विकेट कीपर), डैनियल लॉरेंस, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, हिल्टन कार्टराइट, उसामा मीर, जोएल पेरिस, मार्क स्टेकेटी, पीटर सिडल

सिडनी सिक्सर्स: जोश फिलिप (विकेट कीपर), जेम्स विंस, कर्टिस पैटरसन, मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), जॉर्डन सिल्क, जैक एडवर्ड्स, हेडन केर, बेन ड्वार्शिस, अकील होसेन, टॉड मर्फी, सीन एबॉट

Share Now

संबंधित खबरें

MLS vs SYS BBL 2024-25 Dream11 Team Prediction: आज सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेन्स के बीच मुकाबला, यहां देखें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और बेस्ट ड्रीम11 टीम

Melbourne Stars vs Sydney Sixers BBL 2025 Live Streaming: आज मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच होगी काटें की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड