क्रिकेट

MLR W vs SYS W, Womens Big Bash Live Streaming: आज दूसरा मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स महिला और सिडनी सिक्सर्स के बीच टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

महिला बिग बैश लीग 2024 का दूसरा मैच आज मेलबर्न रेनेगेड्स महिला बनाम सिडनी सिक्सर्स महिला के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. मेलबर्न रेनेगेड्स महिला की कमान सोफी मोलिन्यूक्स के कंधो पर है.

MLR W vs SYS W, Womens Big Bash Live Streaming: आज दूसरा मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स महिला और सिडनी सिक्सर्स के बीच टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
महिला बिग बैश लीग (Photo Credits: Twitter)

Melbourne Renegades Women vs Sydney Sixers Women 2nd Match Womens Big Bash 2024 Live Streaming: महिला बिग बैश लीग 2024 का दूसरा मैच आज मेलबर्न रेनेगेड्स महिला बनाम सिडनी सिक्सर्स महिला के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. मेलबर्न रेनेगेड्स महिला की कमान सोफी मोलिन्यूक्स के कंधो पर है. इसके अलावा ऐलिस कैप्सी, डिएंड्रा डॉटिन जॉर्जिया वेयरहैम, सारा कैनेडी, जॉर्जिया प्रेस्टिज, लिन्सी स्मिथ जैसे प्रमुख खिलाड़ी है. दूसरी ओर सिडनी सिक्सर्स महिला की कप्तानी एलीस पेरी करेंगी. वहीं एलीस पेरी के अलावा एशले गार्डनर, केट पीटरसन, सारा ब्राइस, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन चीटल, फ्रेंकी निकलिन जैसे प्रमुख खिलाड़ी है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: USA vs NEPAL ICC CWC League 2 2023-27 Live Streaming: आज आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में अमेरिका और नेपाल के बीच टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

मेलबर्न रेनेगेड्स महिला बनाम सिडनी सिक्सर्स महिला की टीम अब तक कुल 18 बार भीड़ चुकी है. जिसमें सिडनी सिक्सर्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. सिडनी सिक्सर्स महिला ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि मेलबर्न रेनेगेड्स महिला को सिर्फ 6 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसे इतना साफ होता है की सिडनी सिक्सर्स महिला टीम ज्यादा मजबूत नजर आ रही है.

महिला बिग बैश लीग 2024 में मेलबर्न रेनेगेड्स महिला बनाम सिडनी सिक्सर्स महिला के बीच दूसरा मुकाबला कब खेला जाएगा?

महिला बिग बैश लीग 2024 में मेलबर्न रेनेगेड्स महिला बनाम सिडनी सिक्सर्स महिला के बीच दूसरा मुकाबला आज यानी 27 अक्टूबर रविवार को भारतीय समयानुसार सुबह 11:40 बजे एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जाएगा

महिला बिग बैश लीग 2024 में मेलबर्न रेनेगेड्स महिला बनाम सिडनी सिक्सर्स महिला के बीच दूसरा मुकाबला कहां देखें?

महिला बिग बैश लीग 2024 में मेलबर्न रेनेगेड्स महिला बनाम सिडनी सिक्सर्स महिला के बीच दूसरे मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा सोनी लिव (SonyLiv) ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.

मेलबर्न रेनेगेड्स महिला टीम: सोफी मोलिनक्स (कप्तान), एलिस कैप्सी, नाओमी स्टेलेनबर्ग, डिएंड्रा डॉटिन, कोर्टनी वेब, जॉर्जिया वेयरहम, निकोल फाल्टम (विकेट कीपर), सारा कोयटे, एम्मा डी ब्रूघे, मिल्ली इलिंगवर्थ, सारा कैनेडी, जॉर्जिया प्रेस्टविज, लिन्सी स्मिथ

सिडनी सिक्सर्स महिला टीम: केट पेले (विकेट कीपर), एल्सा हंटर, एलिस पेरी (कप्तान), एशले गार्डनर, मैथिल्डा कारमाइकल, केट पीटरसन, होली आर्मिटेज, काओइमहे ब्रे, सारा ब्राइस, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन चीटल, फ्रेंकी निकलिन, कोर्टनी सिप्पेल

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).