मेलबर्न टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल हुए तेज गेंदबाज मिशेल मार्श

आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, "एक संतुलित टीम में आपके पास ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो कुछ ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं इसलिए मार्श ऐसे विकेट पर बेहतर साबित हो सकते हैं जो एडिलेड और पर्थ से अलग हो. हमें मालूम था कि वहां मुकाबला कांटे का होगा जबकि वहां पिच पर थोड़ी घास और नमी भी थी."

मिशेल मार्श (Photo: Twitter)

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श बुधवार से भारत के खिलाफ यहां होने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब की जगह खेल सकते हैं. 'क्रिकइंफो' के अनुसार, बॉक्सिंग टेस्ट से पहले कयास लगाए जा रहे हैं कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच धीमी रहेगी, जिसके कारण मार्श का पलड़ा हैंड्सकॉम्ब पर भारी नजर आ रहा है.

आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, "एक संतुलित टीम में आपके पास ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो कुछ ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं इसलिए मार्श ऐसे विकेट पर बेहतर साबित हो सकते हैं जो एडिलेड और पर्थ से अलग हो. हमें मालूम था कि वहां मुकाबला कांटे का होगा जबकि वहां पिच पर थोड़ी घास और नमी भी थी."

लैंगर ने कहा, "हमारे तेज गेंदबाज भाग्यशाली रहे हैं कि उन्हें भारतीय गेंदबाजों से कम ओवर डालने पड़े हैं. हम सभी चीजों को ध्यान में रखकर निर्णय लेंगे. हैंड्सकॉम्ब और मार्श दोनों ही स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बेहतर खेलते हैं. यह निर्णय बहुत मुश्किल है, आप आमतौर पर एक पोजिशन के बारे में बात करते हैं और वहीं निर्णय आपको बहुत दुविधा में डालते हैं." चार मैचों की सीरीज फलहाल, एक-एक से बराबर पर चल रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Winner Prediction: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की युवा टीम मारेगी बाजी या लिटन दास की बांग्लादेश करेगी फाइनल में एंट्री? मैच से पहले जानें कौनसी टीम का पलड़ा भारी

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या स्पिनर्स बरपाएंगे कहर? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश की होगी टक्कर, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ