क्या मिसबाह उल हक को नहीं बनना पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोच?
पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक ने पुष्टि की कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है. मिसबाह ने मीडिया से कहा कि वह सिर्फ शिविर के निरीक्षण के लिए राजी हुए हैं क्योंकि वह आगामी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सत्र के लिए तैयारी में खिलाड़ियों की मदद करना चाहते हैं.
कराची : पाकिस्तान (Pakistani) के सबसे सफल टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक (Misbah-ul-Haq) ने बुधवार को पुष्टि की कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है. पाकिस्तान टीम के संभावित खिलाड़ी मिसबाह के मार्गदर्शन में लाहौर में सत्र पूर्व अनुकूलन शिविर में हिस्सा ले रहे हैं.
मिसबाह ने मीडिया से कहा कि वह सिर्फ शिविर के निरीक्षण के लिए राजी हुए हैं क्योंकि वह आगामी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सत्र के लिए तैयारी में खिलाड़ियों की मदद करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी खिलाड़ी हसन अली ने दुबई में भारतीय लड़की शामिया आरजू से की शादी, देखें खुबसूरत तस्वीरें
मिसबाह ने कहा, ‘‘मैं इन खिलाड़ियों को जानता हूं, मैं उनके साथ खेला हूं. मुझे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जरूरतों का पता है. मुझे पता है कि किस तरह की तैयारी की जरूरत है और अगर मैं मदद कर सकता हूं तो क्यों नहीं करूं.’’ इस पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्होंने अब तक फैसला नहीं किया है कि वह मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन करें या नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

