Michael Vaughan ने की भविष्यवाणी, कहा- ड्यूक गेंद से इंग्लैंड भारत को देगी शिकस्त

पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि इंग्लैंड अपने घर में अगस्त-सितंबर में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को हरा देगा क्योंकि मेजबान टीम ड्यूक गेंदों के साथ अधिक सहज हैं जिनका उपयोग देश में टेस्ट क्रिकेट के लिए किया जाता है.

माइकल वॉन (Photo Credits: IANS)

लंदन, 29 मई: पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि इंग्लैंड अपने घर में अगस्त-सितंबर में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को हरा देगा क्योंकि मेजबान टीम ड्यूक गेंदों के साथ अधिक सहज हैं जिनका उपयोग देश में टेस्ट क्रिकेट के लिए किया जाता है. भारत को इंग्लैंड के साथ चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. पूर्व कप्तान का मानना है कि आगामी टेस्ट सीरीज में जोए रूट और विराट कोहली टॉप स्कोरर होंगे जबकि जसप्रीत बुमराह और क्रिस वोक्स टॉप विकेट टेकर गेंदबाज साबित होंगे. वॉन ने क्रिकट्रेकर को दिए एक साक्षात्कार में कहा, " इंग्लैंड जीतेगा. हमेशा जब इंग्लैंड को दौरा करना पड़ा है तो, उन पर ताबड़तोड़ प्रहार किया गया है. और हर बार जब भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया है, तो इसका उल्टा हुआ है. इंग्लैंड घर पर एक ऐसी टीम है जिसे ड्यूक गेंद से हराना बहुत मुश्किल है."

उन्होंने कहा, " मुझे लगता है कि विराट कोहली और जो रूट टॉप स्कोरर होंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह और क्रिस वोक्स सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रूप में उभरेंगे." 46 साल के वॉन का मानना है कि 18 जून से शुरू होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को देखना शानदार होगा.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली के समर्थन में उतरा ये पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज, माइकल वॉन को दिखाया आइना

पूर्व कप्तान ने कहा, " काइल जेमिसन के लिए टेस्ट करियर की शुरूआत शानदार रही है. उनके बाद पंत हैं, जोकि विश्व क्रिकेट के स्टार हैं. पिछले कुछ महीनों के दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, खासकर आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में."

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\