क्रिकेट

MI-W vs GG-W, 16th Match: आज मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

मुंबई इंडियंस की टीम अपनी प्लेइंग में कोई बदलाव नहीं करेगी. गुजरात जायंट्स में भारती फुलमाली को हरलीन देयोल के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की उम्मीद बहुत ही कम है. पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में जगह मिल जाएगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी.

MI-W vs GG-W, 16th Match: आज मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स (Photo Credits: Twitter)

WPL 2024, MIW vs GGW Pitch Report: महिला प्रीमियर लीग 2024 (Women's Premier League 2024) का 16वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 मुकाबले खेलने के बाद अब तक 4 में जीत हासिल की है तो वहीं 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. MI-W vs GG-W, 16th Match Head To Head Record: मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, हेड टू हेड आकंड़ो पर एक नजर

वहीं दूसरी तरफ गुजरात जाएंट्स टीम को शुरुआती 4 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा, इसके बाद पांचवें मैच में गुजरात ने इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की. ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए गुजरात जायंट्स को इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा.

मुंबई इंडियंस की टीम अपनी प्लेइंग में कोई बदलाव नहीं करेगी. गुजरात जायंट्स में भारती फुलमाली को हरलीन देयोल के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की उम्मीद बहुत ही कम है. पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में जगह मिल जाएगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी.

मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले मुकाबले में यूपी वारियर्स को 42 रन से हराकर टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज की है.इसके साथ ही मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. नेट साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पिछले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था. गुजरात जाएंट्स टीम ने अपने पिछले मैच में बेथ मूनी,लौरा वोलवार्ट के शानदार प्रदर्शन के बदौलत आरसीबी के खिलाफ 19 रन से पहली जीत दर्ज की है. हालांकि गुजरात जाएंट्स अभी भी पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर है.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

अमेलिया केर: अमेलिया केर मुंबई इंडियंस टीम की प्रमुख खिलाड़ी है. अभी तक इस सीजन में अमेलिया केर ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 174 रन बनाए हैं और 7 विकेट लिए हैं. आज के मुकाबले में भी अमेलिया केर कोहराम मचा सकती हैं.

नेट साइवर-ब्रंट: मुंबई इंडियंस की टीम के तरफ से नेट साइवर-ब्रंट ने अभी तक 7 विकेट लिए हैं और 137 रन बनाए हैं. इस मैच में यह नेट साइवर-ब्रंट पर सबकी निगाहें टिकी होंगी.

बेथ मूनी: बेथ मूनी गुजरात जायंट्स टीम की अनुभवी सलामी बल्लेबाज है. पिछले मैच में बेथ मूनी ने मैच जिताऊ पारी खेली है. अबतक इस सीजन में बेथ मूनी ने 5 मैच में 145 रन बनाए हैं. इस मैच में भी टीम को बेथ मूनी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है.

तनुजा कंवर: गुजरात जायंट्स की टीम के तरफ से तनुजा कंवर अभी तक इस टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. इस सीजन में तनुजा कंवर ने अभी तक 7 विकेट लिए हैं और 45 रन बनाए हैं. आज के मुकाबले में भी तनुजा कंवर कहर बरपा सकती हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), नताली साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्रकार, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, सजीवन सजाना, शबनम इस्माइल, साइका इशाक.

गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (कप्तान) (विकेट कीपर), लौरा वोलवार्ट, फोबे लिचफील्ड, एश्ले गार्डनर, तनुजा कंवर, कैथरीन ब्राइस, दयालन हेमलता, वेदा कृष्णमूर्ति, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप, शबनम शकील.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).