क्रिकेट

MI W vs DC W, WPL 2025 2nd T20 Match Winner Prediction: दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम एलिमिनेटर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बनाई थीं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी.

MI W vs DC W, WPL 2025 2nd T20 Match Winner Prediction: दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल महिला (Photo Credits: Twitter)

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women, WPL 2025 2nd Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Women's Premier League 2025 ) का आगाज 14 फरवरी से शुरू हो गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के कोटाम्बी स्टेडियम (Kotambi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों में कई नए बदलाव हुए हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो सकता है. इस बार मुंबई इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के कंधों पर हैं. MI W vs DC W, WPL 2025 2nd T20 Match Likely Playing XI: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें; संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम एलिमिनेटर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बनाई थीं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी.

इस बार भी मुंबई इंडियंस की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है. कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम के पास उम्दा ऑलराउंडर्स है. नेट स्किवर-ब्रंट, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज जैसे ऑलराउंडर्स टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकती हैं. गेंदबाजी में शबनीम इस्माइल और पूजा वस्त्राकर पर नई गेंद से विकेट निकालने की जिम्मेदारी होगी.

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है. शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान मेग लेनिंग जैसे स्टार बल्लेबाज टॉप ऑर्डर को मजबूती देंगे. जबकि, ऐलिस कैप्सी और मरिज़ैन कैप मिडिल ऑर्डर में घातक बल्लेबाजी करने में पूरी तरफ सक्षम हैं. गेंदबाजी में राधा यादव, जेस जोनासेन और मरिज़ैन कैप से किफायती स्पेल की उम्मीद होगी.

हेड टू हेड (MI W vs DC W Head To Head)

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक पांच टीव20 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस ने तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स ने दो मुकाबले अपने नाम किए हैं. आकंड़ों से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (MI W vs DC W Match Winner Prediction)

बता दें कि मुंबई इंडियंस शानदार फॉर्म नजर आ रहीं हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर मुंबई इंडियंस की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. मुंबई इंडियंस के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का दूसरा टी20 मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना: 60%

दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना: 40%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट स्किवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजाना, पूजा वस्त्राकर, संस्कृती गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सायका इशाक.

दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, मेग लेनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऐलिस कैप्सी, मरिज़ैन कैप, सारा ब्रायस (विकेटकीपर), अन्नाबेल सदरलैंड, राधा यादव, जेस जोनासेन, तितास साधु, शिखा पांडे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2025 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).