MI vs RR, IPL 2026 69th Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को चार मुकाबलों में जीत और नौ मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं.

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 69th Match Live Streaming And Telecast Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 69वां मुकाबला आज यानी 24 मई को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को 4 मैचों में जीत और 9 मुकाबलों में हार मिली है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 13 मुकाबलों में 7 जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना किया है. मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा साबित हो सकता है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Preview: आज इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच 'महा' मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को चार मुकाबलों में जीत और नौ मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम को सात मुकाबलों में जीत और छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (MI vs RR Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. मुंबई इंडियंस को 16 मैचों में जीत मिली है. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम 15 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया था. IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 100 रन से जीत दर्ज की थी.

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच 69वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (MI vs RR 69th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला आज यानी 24 मई को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (MI vs RR 69th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला आज यानी 24 मई को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch MI vs RR 69th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला आज यानी 24 मई को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs RR 69th T20 Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा.

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड