MI vs RR, IPL 2026 69th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 69th Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 69वां मुकाबला आज यानी 24 मई को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच में जीत और 9 में हार का सामना किया है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 13 मैच खेले हैं, जिसमें 7 में जीत और 6 में हार मिली है. राजस्थान रॉयल्स की नजर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने पर होगी. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस अपने आखिरी लीग मैच में जीत के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह 'कंफर्म' करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से 24 मई को होगा. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 4 मुकाबले जीते हैं और 9 में हार झेली है. वहीं, यशस्वी जायसवाल के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स ने 7 मुकाबले जीते हैं और 6 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (MI vs RR Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं. इनमें से 16 मुकाबले मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि 15 मैच राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किए हैं. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया था.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (MI vs RR Key Players To Watch)

मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन ने पिछले 8 मुकाबलों में 193.14 की स्ट्राइक रेट से 338 रन बनाए हैं. वहीं, तिलक वर्मा के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 151.17 की स्ट्राइक रेट से 322 रन निकले हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 10 मैचों में 45.7 की औसत से 457 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में गजनफर ने पिछले 8 मुकाबलों में 12 विकेट झटके हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर ने पिछले 10 मुकाबलों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं.

मुंबई इंडियंस की टीम पिछले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम के लिए अहम होंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में ध्रुव जुरेल और डोनोवन फरेरा मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा टीम को मजबूती देंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs RR 69th T20 Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा.

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.